Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हार्दिक पटेल ने खुद पर बनी फिल्म का किया उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सूरत , 03 Nov 2017

Last updated on: Nov 03, 2017, 00:00 IST

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल गुजरात में पाटीदार आंदोलन और अपने ऊपर बनी फिल्म 'हमें हक चाहिए, हक से' का यहां शुक्रवार की शाम उद्घाटन किया। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति ने कहा कि हार्दिक वराछा इलाके स्थित नवजीवन रेस्तरां में फिल्म का उद्घाटन करेंगे। वह यहां राजद्रोह के मामले में अदालत में पेश होने आए हैं। हार्दिक पटेल इस समिति के संयोजक हैं।पटेलों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत आरक्षण के लिए हो रहे पाटीदार आंदोलन ने विशेष रूप से गुजराती फिल्म निमार्ताओं के बीच रुचि पैदा की है।इस विषय पर तीन फिल्मों की घोषणा की गई है। फिल्म 'द पावर ऑफ पाटीदार', 'सलागतो सवाल : अनामत' गुजराती में और 'हमें हक चाहिए, हक से' हिंदी में शुक्रवार को रिलीज हुई।हिंदी फिल्म का निर्देशन राकेश जग्गी ने किया है, जो 'कहानी घर घर की' और 'सास भी कभी बहू थी' जैसी हिट टेलीविजन धारावाहिक के निर्देशक रह चुके हैं। फिल्म में कालाकार के रूप में नए चेहरों का शामिल किया गया है, जैसे- अंकित भारद्वाज, कुलभूषण खरबंद और सुदेश बेरी।उद्घाटन समारोह में दिनेश बांभनिया, पीएएएस के सदस्य अल्पेश काथिरिया एवं धर्मिक मालवीय के अलावा फिल्म के निर्देशक एवं अन्य कलाकार उपस्थित थे। समारोह में सूरत और उसके आसपास रह रहे पटेल समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

Tags: Hardik Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD