मुख्यमंत्री, महबूबा मुफ्ती ने आज रेशी बाजार, अनंतनाग और शालीमार, श्रीनगर के अग्नि पीड़ित दुकानदारों में नकद सहायता वितरित की।इन दुकानदारों को हाल ही में दो अलग-अलग विनाशकारी आग की घटनाओं में दुकानों और सामान का नुकसान हुआ था।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया कि वे इन दुकानदारों को इनकी संपत्ति के पुनर्निर्माण में सभी संभव मदद प्रदान करें।मुख्यमंत्री ने रेशी बाजार दुकानदारों के बीच पचास हजार रुपये प्रत्येक के सात चेक और शालीमार दुकानदारों के बीच पचास हजार रुपये प्रत्येक कके 16 चेक वितरित किए।दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ मांग रखी, जिसमें शालीमार बाजार में आराम कक्षों का निर्माण, रेशी बाजार दुकानदारों की हानि का आकलन और उनके पक्ष में बाढ़ राहत की शेष राशि जारी करना शामिल है।महबूबा मुफ्ती ने संबंधित अधिकारियों को दुकानदारों द्वारा रखी गई मांगों पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।