Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

एआर रहमान विवाद पर महबूबा मुफ्ती का बयान, अनुभवों को नकारने से सच्चाई नहीं बदलती

Mehbooba Mufti
Mehbooba Mufti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 17:57 IST

ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान हाल ही में सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पिछले आठ सालों में बॉलीवुड में कम अवसर मिले हैं और इस कमी के पीछे इंडस्ट्री में बढ़ती सांप्रदायिक प्रवृत्ति हो सकती है। इस पूरे विवाद में अब जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने ए.आर. रहमान के बयान पर असहमति जताई और इस बात पर जोर दिया कि इंडस्ट्री में उनको काफी सम्मान मिला है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''एक ओर जब जावेद अख्तर ए.आर. रहमान की बॉलीवुड में बढ़ती सांप्रदायिकता को लेकर चिंताओं को खारिज करते हैं, तो वहीं दूसरी ओर वह भारतीय मुसलमानों की वास्तविकताओं के साथ विरोधाभास पैदा करते हैं।''

महबूबा मुफ्ती ने अपने पोस्ट में जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "शबाना आजमी ने खुलकर बताया था कि उन्हें मुस्लिम होने के कारण बॉम्बे जैसे आधुनिक और समावेशी शहर में घर मिलने से इनकार किया गया।" महबूबा मुफ्ती ने आगे लिखा, ''बॉलीवुड हमेशा से एक ऐसा जीवंत 'मिनी इंडिया' रहा है, जो देश की सामाजिक वास्तविकताओं और विविधता को प्रतिबिंबित करता है। 

ऐसे अनुभवों को नकारना या हल्के में लेना, आज के भारत में मौजूद असमानताओं और चुनौतियों को बदल नहीं सकता।'' जावेद अख्तर ने रहमान के दावे को सिरे से खारिज करते हुए आईएएनएस से बातचीत में कहा था, ''मुझे ऐसा कभी नहीं लगा। मैं मुंबई में रहता हूं, सबसे मिलता हूं। रहमान को बहुत सम्मान मिलता है। वह काफी व्यस्त रहते हैं, शो करते हैं, इसलिए प्रोड्यूसर्स उनसे संपर्क करने में हिचकते हैं। ऑस्कर विनर जैसी महान शख्सियत के पास छोटे निर्माता झिझक महसूस करते होंगे। इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।''

 

Tags: Mehbooba Mufti , Peoples Democratic Party , PDP , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD