Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग भाजपा की हताशा का परिणाम : महबूबा मुफ्ती

Mehbooba Mufti, Peoples Democratic Party, PDP, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 11:53 IST

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में आई-पैक कार्यालय पर ईडी की रेड को पूरी तरह से गलत बताया और कहा कि चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों का घोर दुरुपयोग भाजपा की हताशा को दर्शाता है।

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों का घोर दुरुपयोग भाजपा की हताशा को दर्शाता है। जब ईवीएम में हेराफेरी और एसआईआर के तहत मतदाता सूची में छेड़छाड़ काफी नहीं थी, तो छापेमारी उनका हथियार बन गई।

उन्होंने कहा कि यह धमकियां इस बात की पुष्टि करती हैं कि ममता बनर्जी की रणनीति और जनता के समर्थन ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को बुरी तरह से हिला दिया है। क्या बंगाली लोग लोकतंत्र के इस खुलेआम दुरुपयोग को बर्दाश्त करेंगे?महबूबा मुफ्ती के एक्स हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में ममता बनर्जी कोलकाता में आईपीएसी कार्यालय पर ईडी की छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे खेद है प्रधानमंत्री जी, कृपया अपने गृह मंत्री को नियंत्रित करें... अगर आप (भाजपा) हमसे मुकाबला नहीं कर सकते, तो बंगाल क्यों आ रहे हैं? हमें लोकतांत्रिक तरीके से हराइए। आप एजेंसियों का इस्तेमाल करके हमारे कागजात, हमारी रणनीति, हमारे मतदाता, हमारा डेटा, हमारा बंगाल लूट रहे हैं... ऐसा करके आप अपनी सीटों की संख्या शून्य तक कम कर देंगे..."

वहीं, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कोलकाता स्थित आई-पैक कार्यालय पर छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ईडी की जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले में इससे पहले भी टीएमसी नेताओं के घरों पर छापेमारी हुई, मुख्यमंत्री ने उस तरफ मुड़कर भी नहीं देखा। 

लेकिन आई-पैक के ऑफिस में हुए रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हस्तक्षेप किया और जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया क्योंकि इस मामले में ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी फंसने वाले हैं।पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष व सांसद समिक भट्टाचार्य ने आई-पैक ऑफिस पर ईडी की छापेमारी पर कहा कि एक सरकारी संस्था द्वारा रेड चल रही है, उसी जगह पर मुख्यमंत्री का पहुंच जाना और उनके हाथ से सबूत छीन लेना, यह आज तक हिंदुस्तान में कहीं नहीं हुआ।

 

Tags: Mehbooba Mufti , Peoples Democratic Party , PDP , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD