Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

महबूबा मुफ्ती ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले को लेकर सरकार पर निशाना साधा

Mehbooba Mufti, Peoples Democratic Party, PDP, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 04 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 11:52 IST

जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों पर भारत सरकार और सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेस (एनसी) की ‘चुप्पी’ पर खेद जताया। बुधवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पिछले 5-6 दिनों से अमेरिका और इजराइल ईरान पर बमबारी कर रहे हैं और इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम (भारत) ईरान के समर्थक थे। जब भारत पर प्रतिबंध लगाए गए, तो ईरान ने हमें मुफ्त तेल दिया। और अब विश्व व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। पीडीपी अध्यक्ष ने अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ इसलिए कि भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ किए गए खुले आक्रमण और उसके सर्वोच्च नेता की शहादत पर चुप्पी साध रखी है, इसका मतलब यह नहीं है कि बोलने वाले अपराधी हैं और उन पर कानून के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं ने इन हमलों की निंदा नहीं की है। जब लोग ईरान के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सड़कों पर उतरे, तो कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं।श्रीनगर के भी कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसी स्थिति में हम देश के बारे में क्या कहें? महबूबा ने कहा, “उन्होंने (भाजपा ने) हिंदू-मुस्लिम राजनीति खेलकर देश को पहले ही डुबो दिया है।”

मुस्लिम देशों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी मुस्लिम देश इस सब के मूक दर्शक बने हुए हैं और अमेरिका को अपने ठिकाने मुहैया कराकर परोक्ष रूप से उसका समर्थन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि सऊदी अरब के साथ हाल ही में हुआ अमेरिकी समझौता ईरान को निशाना बनाने के लिए ही था।

 

Tags: Mehbooba Mufti , Peoples Democratic Party , PDP , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD