Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

30 जून की आधी रात को संसद में लांच होगा जीएसटी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jun 2017

Last updated on: Jun 20, 2017, 00:00 IST

नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को 30 जून की आधी रात को संसद के सेंट्रल हॉल में लांच किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसके लिए आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवेगौड़ा भी मौजूद रहेंगे।जेटली ने कहा, "30 जून की आधी रात से जीएसटी लागू हो जाएगा। 30 जून को देर रात को सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी संसद सदस्य, राज्यों के वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री और जीएसटी लागू करने की प्रक्रिया में सहायक अधिकारी तथा एम्पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष मौजूद होंगे।"जेटली ने कहा, "जीएसटी बिल्कुल मध्यरात्रि को लांच किया जाएगा।"जीएसटी लागू करने में पूर्ववर्ती सरकारों की भूमिका के बारे में जेटली ने कहा, "इसमें कई सरकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संप्रग सरकार ने 2006 में जीएसटी की घोषणा की थी और 2011 में इसके लिए संविधान संशोधन लाया गया। संसद में 2016 में जीएसटी एकमत से पारित हुआ।

"सेंट्रल हॉल में जीएसटी पर दो लघु फिल्में दिखाई जाएंगी और इस विषय पर राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।केरल और जम्मू एवं कश्मीर के अलावा सभी राज्य 'स्टेट जीएसटी' (एसजीएसटी) पारित कर चुके हैं। जेटली ने कहा कि केरल इस सप्ताह एसजीएसटी पारित कर देगा, वहीं कश्मीर में इसकी प्रक्रिया जारी है।उन्होंने कहा, "अगर किसी राज्य में जीएसटी लागू नहीं होता, तो उससे व्यापारी और ग्राहक दोनों प्रभावित होंगे। व्यपारियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगा।"उन्होंने कहा कि व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करने के लिए दो महीने की छूट दी गई है, इसलिए व्यापारियों को नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली के लिए तैयार होने में काफी समय मिलेगा।उन्होंने कहा, "हमने जुलाई और अगस्त में मासिक रिटर्न दाखिल करने के लिए समय का विस्तार किया है। उद्योगों को इसके लिए खुद को तैयार करना होगा। यह अधिक जटिल प्रणाली नहीं है।"उन्होंने कहा, "अब इसके लिए तैयार होने के लिए 15 सितंबर तक का समय है, जब व्यापारियों को अपनी पहली रिटर्न फाइल करनी होगी। अगर व्यापारी तब तक भी तैयार नहीं हो पाते, तो संभवत: वे इसके लिए तैयार ही नहीं होना चाहते।"उन्होंने कहा, जीएसटी से कर चोरी पर लगाम लगेगी, जिससे राजस्व में वृद्धि होगी।

 

Tags: Arun Jaitley , Ananth Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD