Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा गुजरात में सिर्फ 80 सीटें जीत पाएगी : हार्दिक पटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 17 May 2017

Last updated on: May 17, 2017, 00:00 IST

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को कहा कि सत्ताधारी भाजपा आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में मात्र 80 सीटें ही जीत पाएगी। हार्दिक ने मीडिया से कहा, "युवा, महिलाएं, दलित, जनजाति, पटेल और किसान इस बार भाजपा के खिलाफ हैं।"उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 182 सददस्यीय विधानसभा में 150 सीटों का अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी।विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होना है।विधानसभा में इस समय भाजपा की 123 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 57 सीटें हैं।हार्दिक (23) ने हालांकि यह भी कहा कि इसका अर्थ यह नहीं कि कांग्रेस सिर्फ इसलिए जीत जाएगी, क्योंकि राज्य में सिर्फ दो प्रमुख पार्टियां हैं।

पटेल ने कहा, "वे यह न समझे कि पटेल आंदोलन के कारण उनके मुंह में लड्ड आ गिरेगा।"उन्होंने कहा, "यदि उन्होंने भी अपना रुख साफ नहीं किया और एकजुट कोकर काम नहीं किया, तो जनता मजबूरन किसी नए विकल्प की तरफ देख सकती है।"हार्दिक पटेल का बयान पीएएएस के एक प्रतिनिधिमंडल और गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के बीच एक बैठक के तत्काल बाद आया है।उन्होंने अपनी मांग दोहराई, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में पटेलों की आरक्षण की मांग पर विचार करने के लिए एक पाटीदार आयोग का गठन करना चाहिए।

हार्दिक ने कहा, "यदि वे गंभीर हैं, तो इसमें विलंब क्यों? वे पटेलों को कुछ नहीं देना चाहते, बल्कि समुदाय को भ्रमित कर रहे हैं।"हार्दिक पटेल उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसतें उन्होंने कहा था कि सरकार पाटीदारों के साथ बातचीत के लिए तैयार है।उन्होंने कहा, "हम आप से क्यों मिले? क्या आपकी चाय पीने के लिए? हम तबतक आप से नहीं मिलेंगे, तबतक कि आप हमारी विभिन्न मांगों पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर देते, जिसमें पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण भी शामिल है।"हार्दिक ने कहा कि सरकार का बयान प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान किसी विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए है, जो 22 मई से शुरू हो रहा है।उनके संगठन पार्टीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) ने बोटात और भावनगर में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

 

Tags: Hardik Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD