Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एसवाईएल व बिजली-पानी संकट को लेकर घरोंडा हलके के इनेलो कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

सरकार से नहर का निर्माण तुरंत पूरा करने व बिजली-पानी संकट का समाधान करने की मांग की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घरौंडा (करनाल) , 11 May 2017

Last updated on: May 11, 2017, 00:00 IST

एसवाईएल के अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराए जाने और बिजली-पानी संकट का तुरंत समाधान करने की मांग को लेकर करनाल जिले के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के इनेलो कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, पार्टी के जिलाध्यक्ष यशवीर राणा व रघुबीर सिंह बुटेल के नेतृत्व में गुरुवार को धरना दिया और प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इनेलो नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हरियाणा के पक्ष में आने के बावजूद एसवाईएल का निर्माण शुरू न करवाए जाने को लेकर सरकार की तीखी आलोचना की। इनेलो नेताओं ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद हरियाणा को उसके हिस्से का पानी एसवाईएल के माध्यम से मिलना था लेकिन कांग्रेस व भाजपा की हरियाणा विरोधी सोच के चलते आज 50 साल बाद भी प्रदेश को अपने हिस्से का पानी नहीं मिल रहा।इनेलो नेताओं ने कहा कि हरियाणा किसी से खैरात नहीं बल्कि अपने हिस्से का पानी मांग रहा है और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले अनुसार एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से केंद्र सरकार पर है। आज केंद्र व हरियाणा में दोनों जगह भाजपा की सरकारें हैं इसके बावजूद भाजपा प्रदेश को उसके हिस्से का पानी दिलवाने के लिए एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि एसवाईएल के मामले पर इनेलो कोई भी बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगी और हरियाणा की जीवनरेखा एसवाईएल का निर्माण पूरा करवाकर ही दम लेगी। इस अवसर पर इनेलो नेता ओमप्रकाश सलूजा, धर्मवीर पाडा, पूर्व चेयरमैन चौधरी कुलदीप सिंह, कुलदीप राठी, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष प्रकाश कौर, राधा राणा व जगदीश बनोड़ी सहित इनेलो के अनेक प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

इनेलो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि पंजाब पुनर्गठन कानून के अंतर्गत पानी के बंटवारे के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी ने हरियाणा को 3.78 मिलियन एकड़ फीट पानी देने की सिफारिश की थी लेकिन केंद्र ने 24 मार्च 1976 को हरियाणा को उसके हिस्से के लिए 3.5 मिलियन एकड़ फीट पानी देने का निर्णय लिया। इस पानी को प्रदेश में लाने के लिए एसवाईएल नहर का निर्माण किया जाना था और स्व. जननायक चौधरी देवीलाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए न सिर्फ इस नहर के लिए पंजाब क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण करवाई बल्कि सरकार की ओर से पंजाब को एक करोड़ रुपए की राशि भी अदा की। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस ने हमेशा इस नहर के निर्माण में अड़ंगे लगाने का काम किया और 1987 में चौधरी देवीलाल ने दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही न सिर्फ नहर के निर्माण कार्य में तेजी लाने का काम किया बल्कि सबसे ज्यादा निर्माण कार्य उन्हीं के कार्यकाल में हुआ। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने हरियाणा विधानसभा में खुद स्वीकार की थी कि एसवाईएल का सबसे ज्यादा निर्माण कार्य चौधरी देवीलाल ने करवाया है।

नरेंद्र सांगवान ने कहा कि प्रदेश व केंद्र में फिर कांग्रेस की सरकार बनते ही नहर का निर्माण कार्य फिर ठप्प हो गया और इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित मामले की इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने जोरदार पैरवी की जिसके चलते सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हरियाणा के पक्ष में आया। पूर्व विधायक ने कहा कि इस नहर के निर्माण को रोकने के लिए पंजाब में कैप्टन अमरेंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने नदी जल समझौते रद्द करने वाला एक असंवैधानिक बिल पारित कर दिया ताकि फिर से नहर के निर्माण में बाधाएं खड़ी की जा सकें। हरियाणा व केंद्र में दस साल तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन कांग्रेस ने नहर का पानी लाने के लिए कोई प्रयास करना तो दूर इस बारे में एक शब्द तक नहीं बोला। इनेलो नेता ने कहा कि अब फिर राष्ट्रपति के संदर्भ पर सर्वोच्च न्यायालय पंजाब विधानसभा द्वारा पारित बिल को असंवैधानिक ठहरा चुका है और नहर के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं रही है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले अनुसार अब इस नहर के निर्माण को पूरा करने की जिम्मेदारी पूरी तरह से केंद्र पर है। पिछले छह महीने से भाजपा सरकार इस पर कोई कदम उठाने और नहर को पूरा करवाने की बजाय मामले को लटकाए हुए है। इनेलो नेताओं ने प्रदेश में बिजली-पानी संकट को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया और सरकार से बिजली-पानी संकट का भी तुरंत समाधान करने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और आगजनी से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 25 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।

 

Tags: Narender Sangwan , INLO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD