किसी भी संगठन और राजनैतिक दल को मजबूती प्रदान करने में युवा कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण होता है जिनके बलबूते पर अक्सर कोई भी राजनीतिक दल सत्ता की दहलीज पर पहुँच पाता है। यह बात युवा इनेलो नेता एंव जिला परिशद सिरसा के उपाध्यक्ष कर्ण सिंह चौटाला ने आज सिरसा में पार्टी का सदस्यता अभियान आरम्भ करते हुए युवाओं से कही। इनेलो युवा नेता ने आज डबवाली रोड़ स्थित इनेलो कार्यालय में युवा शाखा की एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर युवा वर्ग को पार्टी के साथ जोडऩे हेतू प्रेरित करें तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोडक़र संगठन को मजबूती प्रदान क रें।युवा सदस्यता अभियान आरम्भ करते हुए उन्होंने कहा कि एक महीने में जिलाभर में 50 हजार से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। युवा नेता इस मौके पर बताया कि आगामी 20 मई को सुबह 10 बजे डबवाली रोड़ स्थित इनेलो कार्यालय मे नवनियुक्त युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष सुमित राणा का जोरदार अभिनंदन किया जायेगा। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन ने युवाओं से कहा कि वे पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर पार्टी को मजबूत करे तथा राजनीति के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने हेतू आगे आए।बैठक में युवा प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों बारे विचार विमर्श किया गया तथा जिलाभर में प्रचार करने का निर्णय लिया इस बैठक में युवा जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन, रोहित गनेरीवाला, जिला पाषर्द जरनेल सिंह चंदी, सर्वजीत, सरपंच नंदलाल बैनीवाल, युवा हलका अध्यक्ष अजब ओला, हरपाल ढुकड़ा, योगेश शर्मा, विपिन मोगा, सदीप मैहता, सतनाम कम्बोज, प्रभु मिल, सतपाल, कर्णवीर, सतवीर, रमन मैहता, विनेय श्योराण आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।