Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इनेलो महिला प्रकोष्ठ दिल्ली की अध्यक्ष ने जीता दिल्ली निगम चुनाव

नीलम दिचाऊ कला से इनेलो प्रत्याशी के तौर पर हुई विजयी, भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव में हराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/चंडीगढ़ , 26 Apr 2017

Last updated on: Apr 26, 2017, 00:00 IST

इनेलो दिल्ली महिला प्रकोष्ठ इकाई की अध्यक्ष श्रीमती नीलम दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के दिचाऊ कला वार्ड से निगम पार्षद चुनी गई है। नीलम ने भाजपा प्रत्याशी संदीप शौकीन को 4932 वोटों के अंतर से हराकर दूसरी बार इनेलो प्रत्याशी के तौर पर यह जीत हासिल की। नीलम के मुकाबले कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गई। इतना ही नहीं इस निगम वार्ड से कुल पड़े 26 हजार से ज्यादा वोटों में से श्रीमती नीलम को 13439 वोट मिले जबकि उनके मुकाबले में चुनाव लड़ रहे बाकी सभी प्रत्याशी मिलकर भी नीलम जितने वोट नहीं हासिल कर पाए। भाजपा प्रत्याशी को 8507, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 2618 व कांग्रेस उम्मीदवार को मात्र 826 वोट मिले।श्रीमती नीलम पिछली बार भी इसी वार्ड से निगम पार्षद चुनी गई थी और वे निगम के नजफगढ जोन की निर्माण समिति की चेयरपर्सन भी रही। निगम के नजफगढ जोन में कुल 21 वार्ड आते हैं। 

इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विधायक रहे स्व. भरत सिंह की भाभी श्रीमती नीलम को चुनाव जीतने पर इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, दिल्ली इनेलो के प्रभारी सांसद दुष्यंत चौटाला, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष हरि सिंह राणा, इनेलो नेता कृष्ण कुमार, दिनेश डागर, ओमप्रकाश सहरावत व जयवीर गांधी सहित पार्टी के अनेक प्रमुख नेनाओं ने बधाई दी है।इनेलो नेताओं ने कहा कि दिल्ली के दिचाऊ कला वार्ड से इनेलो प्रत्याशी की जीत ने यह साबित कर दिया है कि इनेलो पार्षद द्वारा पिछले चार सालों में किए गए विकास कार्यों और इनेलो की नीतियों पर लोगों ने मोहर लगाई है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार भी श्रीमती नीलम ने इनेलो के चुनाव चिह्न चश्मे के निशान पर चुनाव लड़ा था और इस बार भी वे इनेलो के चुनाव चिह्न पर ही चुनाव मैदान में उतरी थी। श्रीमती नीलम ने अपनी जीत का श्रेय वार्डवासियों व पार्टी नेतृत्व को देते हुए कहा कि वे लोगों द्वारा दिए गए सहयोग और समर्थन के लिए बेहद आभारी हैं और नजफगढ व दिचाऊ कला क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आने वाले समय में और ज्यादा मेहनत व जी-जान से प्रयास करेंगी। चुनाव नतीजा घोषित होने के बाद लोग श्रीमती नीलम को एक जुलूस के रूप में उनके आवास तक लेकर आए और इनेलो व उनके समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए।

 

Tags: INLO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD