Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

महबूबा मुफ्ती ने युवाओं को अपनी प्राथमिकता बताते हुए स्काउटिंग आंदोलन की भूमिका की सराहना की

जेकेबीएसजी के वार्षिक अनुदान को 3 लाख रुपये से बढ़ा 10 लाख करने की घोषणा की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 10 Feb 2017

Last updated on: Feb 10, 2017, 00:00 IST

बच्चों को कल के जिम्मेदार नागरिक बनाने में स्काउटिंग कोएक मंच करार देते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने युवाओं में अनुशासन, चरित्र और ईमानदारी लाने के लिए आज स्काउटिंग आंदोलन की भूमिका की सराहना की।राज्य के प्रतिष्ठित स्काउट और गाइड को आज यहाँ राष्ट्रपति पुरस्कार देते हुए मुख्यमंत्री ने संगठन को युवाओं के कल्याण के लिए अपनी गतिविधियों को समर्पित करने के लिए कहा।महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बचपन के कई अच्छे पल खो देने वाले युवा उनके लिए एक प्राथमिकता है और युवाओं के पूरी तरह मानसिक, शारीरिक और नैतिक संकायों का विकास में स्काउटिंग जैसे प्लेटफार्म एक बहुत अच्छा काम कर रहे है।समारोह भारत स्काउट एंड गाइड (बीएसजी) के जम्मू-कश्मीर चैप्टर द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने 48 स्काउट्स व गाइड को विभिन्न स्काउटिंग प्रशिक्षण के दौरान उनके समर्पण के लिए प्रशस्तियों के साथ सम्मानित किया।

उनके सामने रखी गई मांगों पर, मुख्यमंत्री ने संगठन के लिए वार्षिक अनुदान को 3 लाख रुपये से बढ़ा कर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने अगली वार्षिक स्काउटिंग जंबूरी को राज्य में आयोजित करने की पेशकश की। उन्होंने स्काउट्स प्रशिक्षण के लिए जम्मू और श्रीनगर में उचित स्थान प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री मौलवी इमरान रजा अंसारी और शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने भी युवा स्काउट्स के साथ अपने विचारों को साझा किया और उन्हें कल के समाज को एक आदर्श समाज में बदलने के जिए जन सेवा अपनाने के लिए प्रभावित किया। 

इससे पहले, अपने स्वागत भाषण में, मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट एंड गाइड, आई डी सोनी ने स्काउटिंग आंदोलन के उद्देश्यों और लक्ष्य पर प्रकाश डाला।निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल शेख फैयाज अहमद;निदेशक, शिक्षा, जम्मू, बबीता रकवाल के अलावा भारत स्काउट और गाइड के जम्मू-कश्मीर अध्याय के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Mehbooba Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD