Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सुलतानपुर स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह, आयुर्वेद व सहकारिता मंत्री ने रखी विज्ञान भवन की आधारशिला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 22 Nov 2016

Last updated on: Nov 22, 2016, 00:00 IST

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुलतानपुर ने मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह में आयुर्वेद व सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कर्ण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है ताकि दूरदराज क्षेत्रों में युवा वर्ग को शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं रह सकें।इस अवसर पर कर्ण सिंह ने विद्यालय के परिसर में एक करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बहुद्देशीय विज्ञान भवन का शिलान्यास रखा। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में छात्राओं के लिए प्रथम भवन है जहां छात्राओं को विज्ञान विषय पढ़ने का मौका मिलेगा। इस भवन में विज्ञान के भौतिक, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की प्रयोगशाला सहित एक बड़ा हाॅल का निर्माण किया जाएगा। कर्ण सिंह ने सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में स्कूल द्वारा द्वितीय स्थान हासिल करने पर प्रधानाचार्या सहित अन्य प्राध्यापक वर्ग एवं छात्राओं को बधाई दी।मंत्री ने सुलतानपुर में मार्च माह तक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा की। 

इस अवसर पर कर्ण सिंह ने स्कूल के अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपये देने की भी घोषणा की। मंत्री ने शिक्षक वर्ग से अपील की कि वे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने के साथ-साथ खेल, विज्ञान और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छात्राओं की सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर स्कूल की छात्राआं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 25 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।इस दौरान आयुर्वेद व सहकारिता मंत्री ने शैक्षणिक, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए। उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सुभाष हाउस को बेस्ट हाउस के खिताब से नवाजा गया जबकि किरन सोनी बेस्ट स्टूडेंट आफ दि ईयर रही।इससे पूर्व स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूल द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों व गतिविधियों के बारे में वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तुलेराम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल से संबंधित मांगपत्र भी रखा।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोनिवि जेके गुप्ता, प्रधानाचार्य रावमापा कटराईं घनश्याम कपूर, प्रधानाचार्य रावमापा भल्याणी रविंद्र सिंह, प्रधानाचार्य रावमापा थरास कमला देवी, प्रधानाचार्य रावमापा भेखली छेतन डोलमा, मुख्याध्यापक बाशिंग दातेंद्र कपूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

 

Tags: Karan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD