Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

सैंज-मनियाशी सड़क के लिए पांच करोड़ मंजूर : कर्ण सिंह

सैंज-मनहम-देउहरी सड़क के लिए भी 4 करोड़ 75 लाख का प्रावधान , छलैहण-देवगढ़ सड़क के लिए साढे चार करोड़ का बजट स्वीकृत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 22 Mar 2017

आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने बुधवार को सैंज घाटी की ग्राम पंचायत बनोगी के गाँव देउहरी और मनियाशी का दौरा किया। उन्होंने मनियाशी में अग्निकांड से जलकर राख हुए देवस्थल व मंदिर का जायजा लिया तथा पीड़ितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। कर्ण सिंह ने बताया कि अभी तक राहत के रूप में सवा दो लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए पांच लाख की धनराशि देने का ऐलान किया और कहा कि इसके अतिरिक्त भी पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।कर्ण सिंह ने सैंज-देउहरी क्षेत्र के सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए करोड़ों की धनराशि मंजूर की गई है। उन्होंने बताया कि सैंज-मनियाशी सड़क के लिए पांच करोड़ मंजूर किए गए हैं। सैंज-मनहम-देउहरी सड़क के लिए भी 4 करोड़ 75 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। छलैहण-देवगढ़ सड़क के लिए साढे चार करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र का चहुमुखी विकास सुनिश्चित होगा। कर्ण सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण के अलावा क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी तेजी से करवाए जा रहे हैं। देउहरी स्कूल को पिछले साल ही अपगे्रड कर दिया गया है और गांव के लिए बस सेवा भी आरंभ की गई है।इससे पहले जिला कांग्रेस महासचिव जय बिहारी लाल ने आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री का स्वागत किया तथा क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।इस मौके पर एसडीएम एमआर भारद्ववाज, डीएफओ एसबी पटेल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी हिमांशु बिष्ट, अन्य विभागों के अधिकारी, मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष टीसी महंत, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रधान और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Karan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD