Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

कुल्लू में डिजीधन मेले का आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 22 Mar 2017

Last updated on: Mar 22, 2017, 00:00 IST

कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने और इसके प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को कुल्लू के रथ मैदान में डिजीधन मेले का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। हिमाचल प्रदेश के आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह भी इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों से आम जनजीवन में कैशलेस लेन-देन को अपनाने की अपील की और कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से लोगों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा की कैशलेस लेनदेन से राष्ट्र में 80 प्रतिशत से अधिक अनौपचारिक आर्थिक कार्यकलापों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़कर, आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान की जाएगी, जिससे टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ेगी और विकास के लिए प्रचुर धन उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह से पेपरलेस हो जाएगी तथा सभी लेन-देन बिना नकद संभव हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि बैंकों में जहां पहले सवा तीन करोड़ खाते थे, वहीं जन-धन योजना के तहत अब तक 28 करोड़ खाते खोले गए, जिनसे बैंकों में 63,800 करोड़ जमा हुए। यह राशि बैंकों के माध्यम से देश के आर्थिक विकास के लिए इस्तेमाल हो सकेगी। 

इस अवसर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी कैशलेस व्यवस्था को अपनाने की अपील की और कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय के दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। इस मौके पर डिजिटल लेनदेन करने वाले उपभोक्ताओं का लक्की ड्रा भी निकाला गया।इससे पहले मंडी के मंडल आयुक्त देवेश कुमार ने केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया तथा डिजीधन मेले के आयोजन और कैशलेस लेन-देन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नीति आयोग की ओर से एक प्रैजेंटशन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। लोकगीतों व नाटक के माध्यम से भी लोगों को कैशलेस लेन-देन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इंडियन आयल के वरिष्ठ अधिकारी एवं हाकी के ओलंपिक खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार प्राप्त दीपक ठाकुर ने भी कैशलेस लेन-देन की जानकारी दी तथा इसे आम जनजीवन में अपनाने की अपील की।उपायुक्त यूनुस ने डिजीधन मेले के मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, सभी बैंक अधिकारियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।  

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , Niranjan Jyoti , Karan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD