Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बादल सरकार पी.एस.पी.सी.एल. का राजनीतिकरण करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है- चंद्र सुता डोगरा

पी.एस.पी.सी.एल. में राजनैतिक नियुक्तियां करने के लिए बिजली कानून और पी.एस.ई.आर.सी. विनियमों का उलंघना की गई

चंद्र सुता डोगरा
चंद्र सुता डोगरा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Aug 2016

Last updated on: Aug 14, 2016, 00:00 IST

राजनैतिक व्यक्तियों को बिजली विवाद निवारण समितियों के चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने के फैसले का तीखा विरोध करते आम आदमी पार्टी (आप) ने आज आरोप लगाया है कि सत्ताधारी अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठजोड; पंजाब राज बिजली निगम लिमटिड में अपने पार्टी कारकुन्नों की घुसपैठ करवा कर अपनीशक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है और पंजाब राज बिजली निगम लिमटिड (पी.एस.पी.सी.ऐल.) के अंदरूनी कामकाज में दखल दे रहा है।आज मीडिया को संबोधन करते सीनियर नेता चंद्र सुता डोगरा ने कहा कि पंजाब राज बिजली रेगुलैटरी कमीशन (पी.एस.ई.आर.सी.) का फैसला गैर -कानूनी है और साल 2003 के बिजली कानून और पी.एस.ई.आर.सी. (फोरम और ओमबडजमैन) विनियम-2005 की सिस्टम के उलट है। बहुत सोची -समझी योजना अनुसार काम करते सत्ताधारी पार्टी विधान सभा चुनाव से पहले इन 125 नियुक्तियों को राजनैतिक मकसद के लिए इस्तेमाल करेगी, क्योंकि वह विवादों के हल जन-हित को ध्यान में रख कर नहीं, बल्कि खपतकार विशेष के हित अनुसार करेंगे। चंद्र सुता डोगरा ने कहा कि यह समितियां अब विधान सभा चुनाव से पहले अकाली दल-भाजपा गठजोड के हितों का ही ख्याल रखेगी।सितम्बर 2015 में पहले लिए अपने फैसले को रद्द करते, जब सरकार की ऐसी तजवीज को रद्द कर दिया गया था, पी.एस.ई.आर.सी. ने सर्कल और डिवीजनल निबेड़ा कमेटियों के लिए जनता के दो सदस्यों की नियुक्ति मंजूर की थी। पी.एस.पी.सी.ऐल. के इंजीनियरों की जगह, अब इन समितियों के चेयरपर्सन आम जनता के दो सदस्यों में से होंगे, जो डिप्टी कमीशनरों की तरफ से नियुक्त किए जाएंगे। पी.एस.ई.आर.सी. ने अथार्टी का दुरुपयोग, भाई-भतीजावाद या इन व्यक्तियों की नियुक्ति में पक्षपात या बाहरी विचार-विमर्श के लिए उनकी कारगुजारी पर नजर रखने या सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की है।

डी.एस.सी. के कामकाज की नई प्रणाली तो खप्तकारों की समस्याएं ओर भी बडा देगी और विवादों के हल लोगों के घरों में ही होने की बजाए उनको अपने विवाद हल करवाने के लिए लम्बी यात्रा कर पटियाला पहुंचना पड़ेगा। बहु -संख्या की तरफ से फैसले लेने की जगह, अब कोई भी मैंबर समिति के सर्वसम्मित फैसले को रद्द (वीटो) कर सकेगा, फिर उस संबंधी फैसला पटियाला में फोरम की तरफ से किया जाएगा। दूसरे शब्दों में दूसरे राजनैतिक पार्टियों के साथ सम्बन्धित लोगों को परेशान किया जाएगा और उनके विवादों के हल जन-हित के नाम नीचे नहीं किए जाया करेंगे।चंद्र सुता डोगरा ने पी.एस.पी.सी.एल. में राजनैतिक व्यक्तियों की नियुक्तियां करने के सरकार के यत्नों का संक्षिप्त जानकारी देते बताया कि पिछले वर्ष भी सरकार ने बिल्कुल ऐसी तजवीज रखी थी, परन्तु पी.एस.ई.आर.सी. के तत्कालीन चेयरपर्सन रोमिला दुबे ने कहा था कि यह बिजली कानून और पी.एस.ई.आर.सी. विनियमों की व्यवस्थाएं के अनुकूल /अनुसार नहीं है। पी.एस.ई.आर.सी. ने मौजूदा चेयरपर्सन अधीन सरकार की तजवीज को मामूली तबदीलियों के साथ स्वीकृत कर लिया है और आम आदमी पार्टी मांग करती है कि विवाद हल करने की पुरानी प्रणाली तुरंत बहाल की जाए, जिस में पी.एस.पी.सी.एल. के इंजीनियर चेयरपर्सन होते थे।आम आदमी पार्टी के नेता ने सरकारी विभागों की तरफ खडे बिजली बकाया के ताजा आंकड़े भी जारी किए ; जिनके अनुसार सरकारी विभागों ने पी.एस.पी.सी.ऐल. के 588 करोड़ रुपए देने हैं।

 

Tags: Chander Suta Dogra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD