Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आम आदमी पार्टी ने संपूर्ण चुनाव घोषणा पत्र किया जारी, पंजाब के किसानों को दिसंबर 2018 तक किया जाएगा कर्ज मुक्त

पंजाब को एक महीने के अंदर किया जाएगा नशा मुक्त, माफिया चलाने वाले जेलें में होंगे -भगवंत मान

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jan 2017

Last updated on: Jan 27, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज ऐलान किया कि पंजाब के किसानों को दिसंबर 2018 तक कर्जे के जाल से निकाल दिया जायेगा। बेरोजगारों के लिए 25 लाख नौकरियां पैदा की जाएंगी और साथ ही पंजाब को एक महीने के अंदर नशा-मुक्त किया जायेगा। आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन भगवंत मान और डायलॉग समिति के कनवीनर कंवर संधू ने यहां चुनाव मनोरथ पत्र जारी करते कहा कि कृषि, व्यापार, इंडस्ट्री, सेहत, शिक्षा, एससी,बीसी की भलाई और रोजगार पैदा करना आम आदमी पार्टी की सरकार का मुख्य मुद्दे होंगे। भगवंत मान ने कहा कि फसल के खराब हो जाने का मुआवज़ा बडा कर 20 हजार रुपए करने के साथ-साथ खेत मजदूरों के काम ठप्प होने के एवज के तौर पर 10 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्जे संबंधी सर छोटू राम एक्ट आफ 1931 लागू किया जायेगा और जिन किसानों ने मूल से ज़्यादा ब्याज अदा कर दिया है, उनका कर्ज माफ माना जायेगा। आढ़ती बैंक दरों से ज़्यादा ब्याज नहीं वसूल सकते। उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया को कड़े हाथों लिया जायेगा और सभी राजनैतिक और गैर-राजनैतिक नेता, जो नशे के कारोबार में शामिल होंगे, उनको एक महीने के अंदर जेल में फेंका जायेगा। उन्होंने कहा कि नशा-मुक्त पीडितों को 6 महीने में नशा मुक्त किया जायेगा। मान ने कहा कि नशा मुक्त करने के बाद नौजवानों को समाज की मुख्य धारा में लाया जायेगा और उनको रोजगार मुहैया करवाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि बेअदबी के 95 मामले और बहबल कलां में पुलिस की तरफ से की गई गोलीबारी की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जायेगा और दोषियों को सख्त सजा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि बुढापा, विधवा और अंगहीणता पैंशन मौजूदा 500 रुपए से बडा कर 2500 रुपए प्रति महीना किया जायेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद एनआरआई बोर्ड का गठन किया जायेगा और साथ ही श्री अंमृतसर और श्री आनन्दपुर साहिब को पवित्र शहरों का दर्जा दिया जायेगा। रिहायशी जायदाद से प्राप्र्टी टैकस हटाया जायेगा और 400 यूनिट तक आधा बिजली का बिल माफ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सूबे में शिक्षा और सेहत ढांचे को पहल दी जाएगा। सरकारी स्कूलों के 9वीं जमात के विद्यार्थियों को लैपटाप दिए जाएंगे। हर प्राइमरी स्कूल में कम से -कम 5 अध्यापक नियुक्त किये जाएंगे। अध्यापकों की खाली पड़ीं 29000 असामियों को जल्द भरा जायेगा और 30,000 के करीब नए पद पैदा किये जाएंगे। दिल्ली की तर्ज पर हर गांव में एक गांव क्लीनिक और शहरों में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। इस मौके कंवर संधू ने मीडिया के मुखातिब होते कहा कि आप सरकार की तरफ से जिला और तहसील स्तर पर आम आदमी कैनटीनें खोली जाएंगी, जहां एक वक्त का खाना सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा।
उन्होंने कि आम आदमी पार्टी ने एक सूबे के हर व्यक्ति के लिए हैल्थ इंशोरैंस स्कीम शुरू करने के बारे में सोचा है, जिस के द्वारा प्राईवेट अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का कैशलैस इलाज करवाया जा सकता है। संधू ने कहा कि जन लोकपाल और ह्यूमन राइट कमीशन के साथ भ्रष्टाचार को नकेल डालने में ओर सहायता मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेअदबी के सभी मामलों की जांच की जायेगी और दोषियों को मिसाली सजा दी जायेगा। सूबे में कानून व्यवस्था को फिर से बहाल किया जायेगा और सडक़ सुरक्षा के खिलाफ लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। संधू ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों के साथ 6ठे वेतन कमीशन की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करने का वायदा किया है और साथ ही कैप्टन अमरिन्दर सिंह के राज के समय पर बंद की पैंशन स्कीम को फिर से लागू किया जायेगा। ठेके पर आधारित कर्मचारियों को पक्का किया जायेगा और सरकारी नौकरियों में औरतों के लिए 33 प्रतिश्त आरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व फौजियों को नौकरियों में 13 प्रतिश्त आरक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी और बीसी कमीशन को ओर ताकतें दी जाएंगी ताकि वह दबे-कुचले वर्गों की भलाई के लिए बेहतरी के साथ काम कर सकें। उन्होंने कहा कि श्री अंमृतसर और श्री आनन्दपुर साहिब को पवित्र शहर का दर्जा दिया जाएगा।




 

Tags: Sanjay Singh , Kanwar Sandhu , Chander Suta Dogra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD