Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राष्ट्रीय संकट है पराली को आग लगाने से पैदा होने वाला प्रदूषण: आप

कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने किसानों की मजबूरी को कभी गंभीरता से नहीं लिया: कंवर संधू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Nov 2016

Last updated on: Nov 08, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने खेतों में धान की पराली को आग लगाने कारण पैदा हो रहे वायु प्रदूषण की समस्या को राष्ट्रीय संकट करार दिया है। 

मंगलवार को ‘आप’ द्वारा जारी प्रेस बयान में चुनावी घोषणा पत्र टीम के मुखी कंवर संधू और सदस्य एवं पार्टी प्रवक्ता चंद्रसुता डोगरा ने कहा कि जब तक केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को पराली के निपटारे के लिये आवश्यक विकल्प मुहैया नहीं करेंगी तब तक न तो इसका हल होगा और न ही अकेले किसानों को इसके जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।‘आप’ नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की तरह पराली के निपटारे की समस्या को हल करने में पंजाब की प्रकाश सिंह बादल सरकार पूरी तरह विफल रही है। 

कंवर संधू ने कहा, ‘यह कोई रातो-रात पैदा हुई समस्या नहीं है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे कृषि प्रधान क्षेत्रों में पराली को आग लगाने की प्रथा दशकों से जारी है। केंद्र में शासन करने वाली कांग्रेसी और भाजपा नीत सरकारों को चाहिये था कि खेतों में पराली व गेहूं के फूसे को आग को मजबूर किसान को बेहतरीन विकल्प दिया जाता और उसके बाद कानून बनाकर उसे लागू किया जाता। लेकिन कांग्रेसी, भाजपा और अकाली दल की सरकारें किसान को वाजिब विकल्प दिये बगैर डंडे के बूते वायु प्रदूषण एक्ट-1986 लागू करने की कोशिश कर रही हं। किसानों पर केस दर्ज किये जा रहे हैं, जो निंदनीय है।’ उन्होंने कहा कि बेहतर विकल्प दिये बगैर पंजाब समेत किसी भी राज्य का किसान अपने दमपर अपने खेत से पराली का निपटारा नहीं कर सकता, क्योंकि उसके पास अगली फसल बीजने के समय ही नहीं होता और दूसरा धान की पराली को खेत में ही दबाना या हटाना महंगा सौदा साबित होता है।

‘आप’ की चुनावी घोषणापत्र कमेटी के नेताओं ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर धान और गेहूं की पराली व फूसे के निपटारे के लिये बेहतरीन और पायदार बदल दिया जायेगा। दुनिया की अति-आधुनिक तकनीकों और मशीनरी सबसिडी के आधार पर किसानों विशेषकर बेरोजगार युवकों को दी जायेगी। बॉयोगैस ऊर्जा को उत्साहित किया जायेगा और उद्योग जगत का साथ लिया जायेगा। कंवर संधू और चंद्रसुता डोगरा ने कहा पंजाब कांग्रेस को आम आदमी पार्टी का किसान मैनिफेस्टों ध्यान से पढऩे की सलाह देते हुये कहा कि उसमें कृषि विविधता का प्रोग्राम दिया गया है, जिसमें धान की खेती से बड़े स्तर पर रकबा कम होने पर इस तरह की वातावरण चुनौतियां भी कम होगीं।  इसके अलावा आम आदमी पार्टी अपने आखिरी विस्तृत मैनिफेस्टो में पर्यावरण को समर्पित ‘ग्रीन मैनिफेस्टो’ जारी करेगी, जिसमें वातावरण को पेश तमाम प्रकार की चुनौतियों के हल के लिये विस्तृत रोड़ मैप होगा। 

 

Tags: Kanwar Sandhu , Chander Suta Dogra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD