Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इलैक्शन कमीशन से की मांग सीएमडी के.डी. चौधरी के खिलाफ लिया जाए सख्त नोटिस

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद के.डी जौधरी अकाली दल के नेताओं की कर रहे हैं सहायता- चंद्र सुता डोगरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगड़ , 11 Jan 2017

Last updated on: Jan 11, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने इलैक्शन कमीशन से मांग की है कि पंजाब स्टेट पावर निगम लिमिटेड के सीएमडी के.डी. चौधरी के खिलाफ सख्त नोटिस लिया जाए क्योंकि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद वह सत्ताधारी पक्ष अकाली दल के नेताओं जैसे मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम मजीठिया की हिमायत कर रहे हैं। इस संबंधी जानकारी देते आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता चंद्र सुता डोगरा ने कहा कि के.डी. चौधरी शायद भारत के ऐसे अकेले सरकारी अधिकारी हैं, जिनकी रिटायरमैंट उम्र बडा कर 20 दिसंबर को 67 साल की गई, जबकि संविधानिक पद पर तैनात व्यक्ति 65 साल से ऊपर काम नहीं कर सकता । उन्होंने कहा कि चौधरी के कार्यकाल में विस्तार सिर्फ इस लिए किया गया है, तांकि वह चुनाव के समय अकाली दल की सहायता कर सके। के.डी. चौधरी को 3-6-2010 को पीएसपीसीएल का एक साल के लिए सीएमडी लगाया गया था। एक साल का समय पूरा होने से पहले ही उनके कार्यकाल में तीन साल का विस्तार या 62 साल उम्र जो भी पहले हो, बडा दिया गया। जैसे ही वह 62 साल के होने वाले थे, 8-2-2014 को सेवामुक्त उम्र 62 साल से 65 साल की गई और एक साल का ओर विस्तार किया गया। 8-2-2015 का समय पूरा होने के बाद उनको अगले हुक्मों तक मौजूदा पद पर रहने की इजाजत दे दी गई। 

इस 8-2-2017 को 65 साल की उम्र में उनकी सेवामुक्त होना था। यह तारीख आदर्श आचार संहिता के अधीन पड़ती थी और सरकार इस समय दौरान कुछ नहीं कर सकती थी परन्तु असूलों को दरकिनार करते 20.12.2016 को उनका कार्यकाल 67 साल की उम्र तक कर दिया गया। श्रीमती डोगरा ने कहा कि सरकार के इस अहसान का बदला चुकाने के लिए उन्होंने अकाली दल की सहायता के लिए पूरी कोशिश लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने सीएमडी कोटा दोगुना कर दिया, जिससे वह सुखबीर बादल और मजीठिया के हलके में अकाली दल की सहायता कर सकें। उन्होंने कहा कि ट्यूबवैल के क्नैक्शन अकाली उम्मीदवारों, जत्थेदारों और हलका इंचार्जों की सिफारिशों पर दिए जाते हैं और किसानों से आम की अपेक्षा तीन गुणा ज़्यादा कीमत वसूली जाती है। 

2016-17 की पालिसी मुताबिक एक लाख क्नैक्शन दिए जाने थे। इनमें से सिर्फ 10 हजार क्नैक्शन जनरल कैटागिरी को दिए गए, जबकि 50 हजार कनैक्शन चेयरमैन कोटे अधीन दिए गए। सबसे ज़्यादा कनैक्शन मजीठा और जलालाबाद में बांटे गए। मजीठा में 2300 और जलालाबाद में 1500 क्नैक्शन दिए गए। तलवंडी साबो में 2 हजार, बठिंडा देहाती में 1500, मानसा में एक हजार, मौड़ में 900 और नकोदर में 800 कनैक्शन आचार संहिता की उलंघन करके बांटे गए। मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने से एक दिन पहले चेयरमैन कोटे में अचानक विस्तार किया गया और अगले दिन 4 जनवरी को आचार संहिता वाले दिन 3 हजार कनैक्शन बांटे गए, परन्तु दिखाए पिछली तारीख में गए। उन्होंने कहा कि 4 जनवरी को आचार संहिता पूरी तरह से लग गया था, परन्तु के.डी. चौधरी की तरफ से 150 व्यक्तियों को पीएसपीसीएल में हैल्पर के तौर पर भर्ती किया गया, जिन में ज़्यादातर मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल लम्बी हलके और उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल के जलालाबाद हलके से सम्बन्धित हैं। 

 

Tags: Chander Suta Dogra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD