Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

अकाली-भाजपा नेता सूबे में रिप्रजेंटेशन आफ पीपल्स एक्ट 1951 का उलंघन कर रहे हैं -आप

कैबिनेट मंत्री मित्तल का बेटा जनतक नुमाइंदे के तौर पर कर रहा है सरकारी प्रोजेक्टों का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Nov 2016

Last updated on: Nov 07, 2016, 00:00 IST

पंजाब में अकाली दल की तरफ से पिछले साढ़े नौ सालों से सरकार को एक परिवारिक कंपनी की तरह तो चलाया ही जा रहा है, परन्तु अब भाजपा नेताओं की तरफ से भी आगामी विधान सभा चुनाव के लिए अपने नजदीकियों और रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए नियमों की उलंघन की जा रही है। सीनियर भाजपा नेता मदन मोहन मित्तल ने सूबा सरकार के प्रोगरामों की सहायता के साथ अपने बेटे को आगे लाने के लिए सभी नियमों और कानूनों को छींके टांग दिया है।यहां जारी एक ब्यान में आम आदमी पार्टी के नेता चंद्र सुता डोगरा और हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि मित्तल का बेटा कोई जनतक नुमाइंदा या सरकार की तरफ से नियुक्त कोई अधिकारी नहीं, परन्तु इसके बावजूद उसने श्री आनन्दपुर साहिब हलके में कई गांवों में सेवा केन्द्रों का उद्घाटन किया। 

आप नेताओं ने कैबिनेट मंत्री मित्तल से सवाल किया कि उनके बेटे ने किस हैसियत के साथ सरकारी सुविधा का उद्घाटन किया है? उन्होंने कहा कि यह सरकारी नियमों और रिप्रजेंटेशन आफ पीपल्स एक्ट 1951 की शरेआम उलंघन है। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि जूनियर मित्तल अपने पिता के हलके में सेवा केन्द्रों का उद्घाटन करके इसका सेहरा अपने सिर लेना चाहते हैं, जैसे कि लोगों ने मदन मोहन मित्तल को नहीं, बल्कि पूरे मित्तल परिवार को चुना होता है।आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उन सरकारी आधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया, जो उद्घाटन मौके अरविन्द मित्तल के साथ मौजूद थे और इन आधिकारियों में एसडीएम और तहसीलदार भी शामिल थे। इन सरकारी आधिकारियों को चेतावनी देते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि जो अधिकारी पक्षपाती रवैया अपना रहे हैं, उनकी गतिविधियों को वह ध्यान से देख रहे हैं और यह सब कुछ चुनाव कमीशन के ध्यान में लाया जाएगा।

 

Tags: Chander Suta Dogra , Himmat Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD