Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

युवा इनेलो ने प्रकाश सिंह के पुतले की निकाली शव यात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 03 Jun 2016

Last updated on: Jun 03, 2016, 00:00 IST

हिसार के इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला के नाम के कथित भाषण प्रकाश सिंह कमेटी द्वारा बनाई गई रिपोर्ट में डालने पर इनेलो कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। वे इस सम्बन्ध में लगातार मुख्यमंत्री से व कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह गुप्ता से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की बात कह रहे है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को हिसार युवा इनेलो कार्यकर्ता युवा इनेलो के जिला अध्यक्ष अमित बुरा के नेतृत्व में शहर के क्रांतिमान पार्क में इक्कठे होकर कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह गुप्ता के पुतले की शवयात्रा निकालते हुये आईजी चौक पहुंचकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर इनेलो जिला अध्यक्ष राजेन्द्र लितानी, विधायक रणवीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर युवा इनेलो के जिला अध्यक्ष अमित बुरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि सांसद दुष्यन्त चौटाला प्रदेश के युवाओ के रोल मॉडल बन चुके है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर सरकार ने एक साजिश के तहत उनकी छवि को बिगाडऩे के लिए उनका नाम रिपोर्ट में बेवजह व झूइा डलवाया गया है।

प्रदेश का युवा सरकार की इस चाल को कामयाब नही होने देगा। अगर सरकार ने इस कुकृत्य के लिए माफ़ी नही मांगी तो प्रदेश का युवा प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार युवाओ को रोजगार उपलब्ध नही करवा रही, ऊपर से एक युवा सांसद युवाओ के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। उसी के खिलाफ सरकार साजिश रचकर प्रदेश के युवाओ के जख्मों पर नमक छिडक़ रही है। युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने संसद के पटल पर बिना किसी जातिगत भेदभाव के हर वर्ग की आवाज़ उठाई है। इस मौके पर युद्धवीर आर्य, शीला भ्यान, सजन लावट, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, तरुण जैन, आशीष कुंडू, धोलू गोदारा, रवि आहूजा, अमित ग्रोवर, नवदीप मलिक, सुनील बुधवार, मनोज नेहरा, सिल्क पूनिया, योगेश गौतम, सुनाम नैन,अमन मोर , प्रदीप सिहाग, आशीष लोहचब, समीर फोगाट , संदीप सैन, प्रमोद बिशनोई, मोहित अरोड़ा, नितिन पपनेजा, दिग्विजय बेनीवाल, संदीप डूडी, मनदीप बेरवाल, धीरज सैन, गौरव सैनी, साहिल दीप कस्वां सहित बहुत से इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: INLO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD