Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उद्योगपतियों की हर मुश्किल दूर करेंगें- मित्तल

पंजाब में गैर कानूनी खनन को रोकेंगें, उद्योग मंत्री के तौर पर पदभार संभाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 07 Oct 2013

Last updated on: Oct 07, 2013, 00:00 IST

पंजाब के उद्योग मंत्री मदनमोहन मित्तल ने पंजाब के उद्योग पत्तियों को भरोसा दिया कि राज्य सरकार द्वारा उनकी मुश्किलें दूर करके प्रत्येक उद्योग को विशेष लाभ देने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उद्योगपतियों के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर नई औद्योगिक नीति घोषित की गई थी इसके बावजूद भी यदि उद्योगपतियों के किसी वर्ग में इस प्रति कोई एतराज है तो इनको दूर करने की कोशिश की जाएगी।आज यहां उद्योग मंत्री के तौर पर पद भार संभालनेे के अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में गैर कानूनी माईनिंग को रोका जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र के भेदभाव के बावजूद पंजाब का उद्योग लगातार आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जहां नई औद्योगिक नीति की घोषणा की, वहां केन्द्र की यूपीए सरकार लगातार पंजाब का औद्योगिक विकास रोकने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली भाजपा सरकार द्वारा उद्योगों के लिए मुहैया करवाया गया बुनियादी ढांचा और उद्योग पतियों के  कठोर परिश्रम के साथ साथ नई ओैद्योगिक नीति में वैट,सीएसटी, स्टैंप डियूटी और प्रोपर्टी टैक्स पर काफी छूटें दी गई हैं। इससे प्रभावित होकर देश के प्रमुख औद्योगिक घराने राज्य में बड़े स्तर पर निवेश करने के लिए रूची दिखा रहे हैं जिसमें टाटा समूह की नौ कम्पनियां भी शामिल हैं। निवेश को ओर उत्साह देने के लिए राज्य सरकार द्वारा दिसम्बर में इनवैसटर्ज समिट करवाया जा रहा है जिसके द्वारा पंजाब को बड़े निवेशक तौर पर प्रदर्शित किया जायेगा।श्री मित्तल के पदभार संभालने के अवसर पर पंजाब विधान सभा के स्पीकर श्री चरणजीत सिंह अटवाल, परिवहन मंत्री श्री अजीत सिंह कोहाड़, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री सुरजीत सिंह रखड़ा, उद्योग विभाग के मुख्य संसदीय सचिव श्री एन के शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री तीक्षण सूद, पंजाब सरकार के सहायक मीडिया सलाहकार श्री विनित जोशी और शिरोमणि अकाली दल के महा सचिव श्री प्रेम सिंह चंदू माजरा और पंजाब सरकार के उच्चाधिकार उपस्थित थे।

 

Tags: madan mohan mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD