Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

निफ्ट के विद्यार्थीयों द्वारा 'अनुकमा-2015 द्वारा आलमी फैशन उद्योग में धूम

मदन मोहन मित्तल द्वारा पुरस्कारों का वितरण ,मोरक्कों के राजदूत विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2015

Last updated on: Jun 02, 2015, 00:00 IST

नार्दन इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलौजी (निफ्ट) मोहाली के विद्यार्थीयों ने आज यहां टैगोर थियेटर में अपनी उच्च कोटि की रचनात्मकता का प्रर्दशन करते हुये अपने विलक्षण डिजाईनों से अंतरराष्ट्रीय ख्याति हासिल करते हुये आलमी फैशन उद्योग में धूम मचाई। एक सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी जानकारी अनुसार निफ्ट के विद्यार्थीयों ने अपने वार्षिक डिजाईन प्रर्दशन शो 'अनुकमा-2015Ó दौरान बेहतरीन डिजाईन पेश किये। इस शो की शुरूआत बेटी को बचाओ विषय से की गई इसके बाद विद्यार्थीयों द्वारा फु लकारी इक्कत, मोरक्को देश की कला, लकड़ी के फर्नीचर, रॉक गार्डन, मानसून, बहता पानी और रॉक बैंड जैसे विषयों पर आधारित डिजाईन की पौशाक प्रस्तुत की गई।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इन पोशाकों को सुपर माडलों अमनप्रीत वाही, शिल्पा सिंह, हिदा, हिमानी थापा, मीनाक्षी चौधरी, रीना, प्रियंका भाउ, आंचल चौधरी, अनामिका बेन, दीपक, सौरव, विष्णु, गोकुल और सुमित ने बेहतर ढंग से रैंप पर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शौ की कोरियोग्राफी की जिम्मेवारी कौशिक घोष ने निभाई। आधिक जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष टाइनोर औरथोटिक्स जोकि इस शो के मुख्य प्रायोजक हैं और विकलांग व्यक्तियों के लिए उत्पाद बनाती है, के लिए 2 विशेष डिजाइन तैयार किये गये। प्रवक्क्ता अनुसार पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मदन मोहन मित्तल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे और विद्यार्थीयों की कला को सराहना करते हुये विभिन्न श्रेणीयों में पुरस्कारों का वितरण किया। 

और विवरण देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे मोरक्को के राजदूत लार्थी रेफोह ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी शिक्षा, फैशन और कपड़ा उद्योग, इंजीनियरिंग एवं एग्रो इंडस्ट्री आदि क्षेत्रों में पंजाब और मोरक्कों की आदान प्रदान की संभावनांए रखते हैं। 

इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती सबा कलाई रेफो भी उपस्थित थे। इस शौ के समागम की अध्यक्षता निफ्ट के चेयरमैन और पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव अनिरूद्ध तिवाड़ी ने की। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त निफ्ट के महानिदेशक और पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक-कम-सचिव एस आर लद्दड़, टाइनोर औरथोटिक्स के एम डी पी जे सिंह, निफ्ट के निदेशक के एस बराड़, रजिस्ट्रार इंद्रजीत सिंह, अकादमिक मुखी डॉ. पूनम ठाकुर व कई फैक्लटी सदस्य उपस्थित थे। 

 

Tags: MADAN MOHAN MITTAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD