Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चीन के निवेशकारों द्वारा पंजाब में की जायेगी औद्योगिक कलस्टर की स्थापना

पंजाब सरकार ने चीन निवेशकों से इकरारनामा तय किया, चीन के निवेशक प्रधानमंत्री की नीतियों से हुये प्रभावित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Sep 2015

Last updated on: Sep 02, 2015, 00:00 IST

पंजाब के उद्योगमंत्री मदन मोहन मित्तल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि चीन के निवेशकारों द्वारा पंजाब में बड़े स्तर पर निवेश करने के लिए दिलचस्पी व्यक्त की है। पंजाब सरकार ने चीन के निवेशकारों द्वारा राज्य में औद्योगिक कलस्टर की स्थापना करने संबंधी पेशकश को स्वीकृति दे दी है।अपने हाल के चीन के दौरे संबंधी बात करते  हुये श्री मित्तल ने बताया कि वह इस दौरे के दौरान चीन के मुख्य शहरों चांगशा, शैनगन, शिंघाई, बेजिंग का दौरा किया जहां उन्होंने 7 दिनों के दौरान देखा की चीन के निवेशक भारत और विशेषकर पंजाब की औद्योगिक नीतियों के कारण राज्य में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। उनहोंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण, दूरसंचार, कृषि, बॉयो कैमिकल प्लांट और इलैक्ट्रॉनिक से संबंधित उद्योगों के निवेशकों ने पंजाब उद्योग में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चीन के निवेशकों को पहले ही संपूर्ण सहयोग देने की पेशकश की गई है। और इसके अतिरिक्त उनकी जरूरत के अनुसार भूमि मुहैया करवाने की भी पेशकश की गई है। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति तहत वैट और सी एस टी इंसेंटिव, स्टैंप डियूटी, प्रापर्टी टैक्स और बिज़ली डियूटी माफ करने के अतिरिक्त लाभ कुछ क्षेत्रों में दिये गये हैं कि जैसे कि खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा तथा आई टी क्षेत्र। उन्होंने कहा कि निवेशक पंजाब में उद्योग स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उनकी मुश्किलों का हल किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि अक्तूबर में होने वाले इनवेस्ट पंजाब प्रमोशन समिट में चीन के निवेशक डेलीगेशन मुख्य आकर्षण होंगे। उनहोंने उम्मीद व्यक्त की कि चीन में सरकारी तौर पर की बैठकों के  स्वरूप पंजाब में व्यवहारिक आधार पर बड़े स्तर पर निवेश होंगे। उनहोंने आगे बताया कि राज्य सरकार की विकासमयी नीतियों के कारण 15,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की 217 प्रस्ताव ब्यूरों को हासिल हुये हैं। उन्होंने बताया कि मैसर्ज इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टी आई टयूबज़, आई टी सी, कारगिल इंडिया, अमूल, महिंद्रा एग्रो तथा सोनालीका ट्रैक्ट्रज़ द्वारा कुछ अह्म प्रस्ताव हासिल हुये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ब्यूरो द्वारा उपरोक्त में से 96 प्रोजेक्टों के लिए स्वीकृतियां ब्यूरो द्वारा एक ही स्थान से ही दी जा चुकी हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब में चीन द्वारा औद्योगिक ईकाईयां स्थापित करने से जहां रोजगार मिलेगा वहीं ऐसे निवेश से पंजाब को आदर्श राज्य विकसित करने में बहुत मदद मिलेगी।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव इन्वेस्टमैंट प्रमोशन पंजाब, कर्ण अवतार सिंह, निदेशक-कम -सचिव उद्योग श्री एस आर लद्दड़ और पी एस आई ई सी के प्रबंधकीय निदेशक श्री अमित ढाका भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Madan Mohan Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD