Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहाली में स्थापित किया जायेगा उत्तरीय भारत का पहला बहुउद्धेश्यीय प्रशिक्षण केंद्र: मदन मोहन मित्तल

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना अधीन राज्य के बेरोजगारों को स्व: रोजगार आरंभ करने के लिए दिये जायेंगे 140 करोड़ रुपये के ऋण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jun 2016

Last updated on: Jun 22, 2016, 00:00 IST

पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राज्य के बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार देने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना अधीन राज्य में 140 करोड़ रुपये के ऋृण बैंकों द्वारा मुहैया करवाये जा रहे हैं जिस तहत सरकार द्वारा 35.06 करोड़ रुपये सब्सिडी के तौर पर दिये जायेगें तथा नवयुवकों को विभिन्न व्यवसायों में निपुण करने के लिए मोहाली में बहुउद्धेश्यीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की एक विशेष बैठक के पश्चात उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, पंजाब श्री मदन मोहन मित्तल द्वारा दी गई। श्री मित्तल ने बताया कि बहुउद्धेश्यीय प्रशिक्षण केंद्र, केंद्रीय खाद्य एवं ग्रामाद्योग आयोग द्वारा पंजाब खादी एवं ग्रामाद्योग बोर्ड के साथ मिलकर मोहाली में 14500 स्कवेयर यार्ड में स्थापित किया जा रहा यह बहुउद्धेश्यीय प्रशिक्षण केंद्र उत्तर-भारत क ा पहला केंद्र होगा जो उत्तर भारत के राज्यों के नवयुवकों को स्व:रोजगार के लिए शिक्षित करेगा। जिस पश्चात वह नवयुवक सव: रोजगार करने के योग्य हो जायेंगे। 

उद्योग मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब के छोटे किसानों और खेल मजदूरों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किये जा रहे प्रयासों तहत छोटे किसानों और खेत मजदूरों को स्व: रोजगार आरंभ करने हेतू प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य में किसानों द्वारा मधुमक्खी पालन का व्यवसाय बड़े स्तर पर अपनाया जा सकता है जोकि उनकी आय बढ़ाने में बहुत सहायक होगा। इसके अतिरिक्त अन्य कृषि आधारित व्यवसाय अपनाकर किसानों की आय में बढ़ौतरी की जायेगी और प्रशिक्षण संपूर्ण होने के पश्चात नया रोजगार आरंभ करने के लिए बैंकों द्वारा ऋृण भी दिये जायेंगे। इन ऋणों पर 15 से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जायेगी। मित्तल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा केंद्रीय खादी एवं ग्रामाद्योग आयोग की मदद से 25 गांवों को गोद लेकर 'स्मार्ट खादी विलेज द्वारा विकसित करने का फैसला किया गया है। 

उन्होंने बताया कि भारत के शेष राज्यों में केवल 5-5 गांवों को ही इस स्कीम अधीन विकसित किया जा रहा है जबकि पंजाब में 25 गांवों को विकसित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब खादी एवं ग्रामाद्योग बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता और तेजी लाने के उद्धेश्य से ऋण के लिए आवेदन पत्र लेने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का फैसला किया गया है जिसमें जिला इंचार्ज, आवेदक से आवेदन करने के बाद 2 वर्किंग दिनों दौरान संपर्क करेंगे और उनको केस पूरा करने संबंधी पूरी सहायता देंगे और साथ ही बोर्ड संबंधी शिकायतों, सुझावोंऔर जानकारी हासिल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2705177 भी शुरू कर दिया गया है जिसपर कार्यालय समय दौरान संपर्क किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि इन नंबरों से प्राप्त शिकायतें/सुझावों का रिकार्ड मेनटेन किया जायेगा और इनका निपटारा की समय समय पर मनीटरिंग की जायेगी। 

श्री मित्तल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण वासियों का शहरों की पलायन को रोकने के लिए और उनको आर्थिक तौर पर उपर उठाने के लिए कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं ताकि गांवों के लोगों को गांवों में ही अपना रोजगार मिल सके। पंजाब खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के चेयरमैन स. हरजीत सिंह गरेवाल द्वारा इस अवसर पंजाब खादी ग्राम  उद्योग बोर्ड की कुछ जरूरी मांगे भी उद्योग मंत्री पंजाब के ध्यान में लाई गई जिसपर उन्होंने तुरंत फैसला लिया और पंजाब खादी ग्राम उद्योग बोर्ड की खाली पड़ी असामियां जल्द भरने का एलान भी किया। 

 

Tags: Madan Mohan Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD