Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

 

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को दिए चुनावी राजनीति के मंत्र

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 28 Jan 2019

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल द्वारा चुनावी रणनीति के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के नेतृत्व में एक बैठक की गई। जिसमें प्रदेश भर के सभी अध्यक्षों को राम लाल ने संबोधित किया। रामलाल ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सभी भाजपा वर्कर कमर कस लें और प्रधानमंत्री मोदी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।रामलाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और भाजपा कार्यकर्ता भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की आवाज़, उनकी लोकहित्त नीतियों व उनका संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। उन्होने भाजपा का सभी जिलाध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों व अन्य कार्यकर्ताओं को कहा कि वह अपने-अपने हल्के के बूथ लैवल तथा उससे भी नीचे के सभी कार्यकर्ताओं को मिल कर उन्हें आम जनता के पास जाकर भाजपा के हक में वोट करने के लिए प्रेरित करें और मोदी सरकार द्वारा जनता के हित्त में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दें।राम लाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा बहुमत हासिल कर केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब लोकसभा चुनावों के प्रभारी कैप्टन अभिमन्यू, केन्द्रीय राज्यमंत्री विजय साम्पला, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कमल शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी के अलावा प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा चुनावों के प्रभारी, छः मोर्चों के अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश के सैलों के कन्वीनर व जिलों के मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित थे।

 

Tags: Vijay Sampla , Kamal Sharma BJP , Shwait Malik , Madan Mohan Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD