Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मोदी ने स्टार्ट-अप्स के लिए खोला सुविधाओं, छूटों का पिटारा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jan 2016

Last updated on: Jan 16, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां उद्यमिता को बढ़ावा देने और उसके अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए स्टार्ट-अप इंडिया कार्ययोजना की घोषणा की। इसमें तीन वर्षो तक कर वसूली पर रोक और उद्यम पूंजी निवेश पर पूंजीगत लाभ शुल्क से छूट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। मोदी ने स्टार्ट-अप्स के लिए जिन लाभों की घोषणा की, उनमें स्वसत्यापन और निरीक्षण से तीन वर्ष की छूट, एक ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप, पेटेंट आवेदन शुल्क में 80 प्रतिशत की कटौती और मदद के लिए एक केंद्र भी शामिल हैं।यहां विज्ञान भवन में आयोजित स्टार्ट-अप इंडिया कार्ययोजना के शुभारंभ समारोह में प्रधानमंत्री ने नए उद्यमियों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष की भी घोषणा की। उन्होंने सरकारी खरीदारी में समान अवसर, 500 करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना और आसान एक्जिट नियमों की भी घोषणा की।

मोदी द्वारा घोषित लाभों में सार्वजनिक-निजी साझेदारी मोड के तहत 35 नए इनक्यूबेटर, राष्ट्रीय संस्थानों में 31 नए नवाचार केंद्र, सात नए अनुसंधान पार्क, पांच बायो-क्लस्टर और सेक्टर केंद्रित इनक्यूबेटर, प्रयोगशाला, इनक्यूबेशन पूर्व प्रशिक्षण और बीज धन सहित एक मिशन भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, "हम यह सुनिश्चित कराना चाहते हैं कि हम स्टार्ट-अप्स के साथ यथासंभव कम से कम हस्तक्षेप करें। इसके लिए हमने स्वसत्यापन पेश किया है। तीन वर्षो तक कोई निरीक्षण नहीं होगा।"उन्होंने यह भी कहा कि सरकार स्टार्ट-अप्स से संबंधित सभी कानूनों को एकसाथ मिलाना चाहती है और इस संदर्भ में उन्होंने विपक्ष की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा, "आप सभी जानते हैं कि यह सब कहां फंसा है। आप इंटरनेट का प्रयोग करें और उनसे कहें कि महत्वपूर्ण मामले संसद में पारित किए जा सकते हैं।"प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज जनता देश के शासन में जो अंतर पाएगी वह यह कि आज शनिवार है और आधिकारिक रूप से छुट्टी का दिन है, शाम छह बजे के बाद किसी गतिविधि का सवाल ही नहीं उठता, लेकिन आज इतना विशाल आयोजन चल रहा है।

मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि युवा आज रोजगार मांगने के बदले रोजगार प्रदाता बने। उन्होंने कहा, "मैं इस सभाकक्ष में ऊर्जा देख रहा हूं। यह देश भर के हमारे युवाओं के अंदर मौजूद उत्साह को जाहिर कर रहा है।"दिनभर के आयोजन के दौरान हितधारकों, मंत्रियों और विशेषज्ञों के बीच नवाचार और वित्तीयन से लेकर महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने व सलाह देने तक के विषयों पर कई चर्चा सत्र आयोजित हुए।केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने संबोधन में दिनभर की चर्चा का जिक्र करते हुए कहा, "आज यह एक शानदार अनुभव हुआ है। यह न सिर्फ देश के सामाजिक पहलू में एक बदलाव का प्रतीक है, बल्कि देशवासियों की सोच में एक बदलाव का प्रतीक भी है।"उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि वह स्टार्ट-अप्स के लिए सिर्फ एक सहयोगी बने। उन्होंने कहा, "स्टार्ट-अप्स के साथ हमारा संबंध सिर्फ वर्ष के अंत में उस समय होगा, जब वे अपने कर का भुगतान करेंगे।"

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीता रमण ने भी इसी तरह की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के लिए स्टार्ट-अप्स क्या कुछ कर सकते हैं, इस पर चर्चा काफी प्रभावोत्पादक रही।उन्होंने कहा, "स्टार्ट-अप्स ने खुलकर और स्पष्ट तौर से अपनी बात रखी, और हमने उनके संदेश को सुना है।"

अंतिम सत्र में जिन लोगों ने अपनी बात रखी, उसमें सॉफ्टबैंक के मासायोशी सॉन, ग्रेऑरैंज के समय कोहली, लाइमरोड की सुचि मुखर्जी, इनमोबी के नवीन तिवारी, ओसिमम की अनुराधा आचार्य, प्रैक्टो के शशांक एन.डी., वीवर्क के एडम न्यूमैन, पेपरबोट के नीरज कक्कड़ और ओयो के रितेश अग्रवाल शामिल थे।

 

Tags: NARENDER MODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD