Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

नवाज शरीफ का नरेंद्र मोदी को फोन, कार्रवाई का भरोसा दिलाया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jan 2016

Last updated on: Jan 05, 2016, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुए हमले से जुड़े आतंकवादियों के खिलाफ 'त्वरति और निर्णायक कार्रवाई' का भरोसा दिया है। शरीफ ने भारत द्वारा पाकिस्तान को आतंकवादियों के बारे में 'निश्चित और कार्रवाई योग्य जानकारियां' देने के बाद यह भरोसा दिलाया है।पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमले में शामिल छह आतंकवादी मारे गए हैं। माना जा रहा है कि ये सभी पाकिस्तानी थे। हमले में सात सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शरीफ ने मंगलवार अपराह्न् पठानकोट में आतंकवादी हमले के मामले में मोदी को फोन किया। बयान में कहा गया है, "मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान पठानकोट आतंकवादी हमले से जुड़े संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई करे।"

बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान को इस मामले में निश्चित और कार्रवाई योग्य जानकारियां दी गई हैं।बयान में बताया गया है, "शरीफ ने मोदी को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार आतंकियों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करेगी।"मोदी और शरीफ की 25 दिसंबर को लाहौर में अचानक मुलाकात हुई थी। अफगानिस्तान से लौटते समय मोदी ने अचानक लाहौर में रुकने और शरीफ को उनके जन्मदिन की बधाई देने का निर्णय लेकर सबको चौंका दिया था। माना जा रहा था कि रिश्तों को सामान्य करने की दिशा में यह बहुत बड़ी पहल है।इसी महीने दोनों देशों के विदेश सचिवों के बीच बैठक होनी है। लेकिन, पठानकोट हमले के बाद से इस वार्ता के भविष्य पर सवाल उठने लगा है। इस हमले को भारत और पाकिस्तान के सुधरते रिश्तों पर हमला भी कहा जा रहा है।

 

Tags: Nawaz Sharif , NARENDER MODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD