पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए शुक्रवार को लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। काबुल से नई दिल्ली लौटते वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने अचानक पाकिस्तान दौरे की घोषणा की थी। 'जियो टेलीविजन' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों नेता हवाईअड्डे पर या लाहौर में कहीं और वार्ता करेंगे।इससे पहले, मोदी ने अफगानिस्तान से ट्वीट कर नवाज शरीफ को जन्मदिन की बधाई दी थी और कहा था कि वह काबुल से नई दिल्ली लौटते वक्त लाहौर में रुकेंगे।