Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बुंदेलखंड में गाय संकट में : योगेंद्र यादव

योगेंद्र यादव
योगेंद्र यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 13 Jan 2016

Last updated on: Jan 13, 2016, 00:00 IST

स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा है कि बुंदेलखंड में इंसान के लिए अकाल दूर है, मगर जानवरों के लिए अकाल आ गया है। उन्होंने कहा कि सबसे बुरा हाल गाय का है, क्योंकि उन्हें लावारिस छोड़ दिया गया है, जिससे गाय पर संकट मंडराने लगा है। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड का दौरा कर राजधानी भोपाल पहुंचे यादव ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार है, गाय को लेकर राजनीति खूब होती है। मगर बुंदेलखंड में गाय ही संकट में है। उसकी किसी को परवाह नहीं है। वैसे तो यहां हर जानवर अकाल से जूझ रहा है, बैल और बछड़े तो पहले भी जंगल में छोड़ दिए जाते थे, मगर इस बार तो गायों को भी छोड़ दिया गया है। किसी भी गांव में प्रवेश करें तो सड़कों पर हजारों गायें आपको नजर आ जाएंगी।

"उन्होंने आगे कहा, "बुंदेलखंड में कई-कई किलोमीटर खेत वीरान पड़े हैं, जल स्त्रोत या तो सूख गए है, या उनमें बहुत कम पानी है। फसलें बोई नहीं गई हैं। यह चौथा मौका है, जब फसल की पैदावार बहुत कम होना तय है। सूखे से जूझते किसानों के पास खुद के खाने के लिए दाना नहीं है और जानवरों के लिए चारे का अभाव है। ऐसे में राज्य सरकार को जल्द से जल्द आपात कदम उठाने जरूरी हैं। इंसान को दाना, पानी और जानवर के लिए चारे का इंतजाम जरूरी हो गया है।"

यादव ने कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के छह जिलों में अपने दल भेजे, जिन्होंने "त्वरित मूल्यांकन कर हालात का जायजा लिया। तीन जिलों -टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना- का हाल बुरा है। इन तीनों ही जिलों में पानी, अनाज और रोजगार का संकट है। पलायन जोरों पर है। गांव में बुजुर्ग और बच्चे ही नजर आते हैं। घरों मे ताले लटके हुए हैं।" यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कई मामलों में उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से ज्यादा हालत खराब है मध्य प्रदेश के इस इलाके की। "यहां कई आदिवासी परिवार गेहूं, चावल का विकल्प जंगल में खोज रहे हैं। त्रिफला का बीज तक खाया जा रहा है। हालत यह है कि कई परिवारों ने बीते छह माह में एक बार भी अरहर की दाल नहीं खाई है। एक तरफ जहां लोगों को दाल नहीं मिल रही है, वहीं बच्चों के लिए दूध दुर्लभ हो गया है।

"उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार को तत्काल कुछ कदम उठाने चाहिए, जिससे इंसान और जानवर को राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि "उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड में राशन कार्डधारी परिवारों के प्रति सदस्य को प्रतिमाह पांच किलोग्राम अनाज देने शुरू कर दिए हैं, मनरेगा के काम शुरू कर दिए हैं, तहसील स्तर पर चारे की व्यवस्था की है और बिजली की आपूर्ति की समय सीमा बढ़ा दी है। लिहाजा मध्य प्रदेश सरकार को भी कुछ त्वरित कदम उठाने चाहिए। हैंडपंप सुधारे जाएं, राशन का इंतजाम हो, जानवरों को चारा मिले। साथ ही मनरेगा के काम जल्द शुरू किए जाएं।"योगेंद्र ने कहा कि उनके संगठन के कई दल 10 फरवरी से वैज्ञानिक तरीके से सर्वेक्षण करेंगे, और इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुंदेलखंड की समस्याओं को लेकर पत्र लिखा गया था, मगर अबतक कोई जवाब नहीं आया है। 

 

Tags: Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD