Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

आप में लौटने की संभावना नहीं : प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Dec 2017

Last updated on: Dec 04, 2017, 00:00 IST

स्वराज इंडिया के संस्थापक प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने उन खबरों का खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) और उनके बीच पार्टी में वापसी को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों नेताओं ने कहा कि इस तरह की कोई भी संभावना नहीं है। प्रशांत ने एक मीडिया रपट को रिट्वीट किया, जिसमें आप नेता कुमार विश्वास के हवाले से यह बात कही गई थी। भूषण ने इसे 'बेतुका' करार दिया।कुमार विश्वास ने रविवार को आप की कार्यपद्धति से नाखुशी जताते हुए कहा था कि पार्टी को मूल सिद्धांतों की तरफ लौटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके कई सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ दी है और पार्टी द्वारा किए गए किसी भी गलत कार्य के लिए माफी मांगी है। गौरतलब है कि प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने शीर्ष नेतृत्व से उभरे मतभेदों के बाद पार्टी छोड़ दी थी।

भूषण ने ट्वीट किया, "आप में वापसी को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है और इसकी कोई संभावना भी नहीं है। आप ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के सभी आदर्शो के साथ धोखा किया है।"यादव ने ट्विटर के जरिए कहा कि एक दिन पहले जो विश्वास ने कहा उसे पढ़कर वह 'हैरान' हैं।उन्होंने ट्वीट की एक श्रृंखला में कहा, "वास्तव में? इतना गोपनीय कि हम दोनों ने इसके बारे में कुछ सुना तक नहीं। मेरे ख्याल से ऐसा होने की कोई संभावना नहीं है।"यादव और भूषण को मार्च 2015 में कथित रूप से पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से हटा दिया गया था। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की 'कार्यप्रणाली की सुप्रीमो शैली' कहकर संबोधित किया था और पार्टी में पारदर्शिता की कमी बताया था।दोनों ने अक्टूबर 2016 में एक नई राजनीतिक पार्टी स्वराज इंडिया की स्थापना की। 

 

Tags: Yogendra Yadav , Prashant Bhushan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD