Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हार्दिक पटेल देशव्यापी किसान संघर्ष में जुटें : योगेंद्र यादव

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Sep 2018

Last updated on: Sep 12, 2018, 00:00 IST

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल से अपील की है कि वह अब देशव्यापी किसान संघर्ष में जुटें। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ गुजरात ही नहीं, देश भर के युवाओं और किसानों को उनकी जरूरत है। योगेंद्र यादव ने कहा कि व्यापक राष्ट्रीय हित में उन्हें अब एक नए स्वरूप में अपना संघर्ष जारी रखना चाहिए। हार्दिक पटेल द्वारा किसानों की कर्ज मुक्ति की मांग के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा, “जवान और किसान की व्यथा आज देश की सबसे बड़ी समस्याएं हैं। जब तक किसान की आय और ग्रामीण इलाकों की खुशहाली की व्यवस्था नहीं होती, तब तक रोजगार की समस्या का कोई पुख्ता इलाज नहीं हो सकता।” उन्होंने इन मुद्दों को गुजरात और पूरे देश के सामने रखने के लिए हार्दिक पटेल को साधुवाद दिया। यादव ने कहा कि इस किसान विरोधी सरकार से इन समस्याओं के समाधान की अपेक्षा करना व्यर्थ है। हार्दिक पटेल अब देशव्यापी स्तर पर पूर्ण रोजगार और किसानों के लिए सुनिश्चित आय और कर्ज मुक्ति के मुद्दों को लेकर संघर्ष करें। उल्लेखनीय है कि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को 19 दिन लंबी अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। समुदाय के तीन नेताओं ने उन्हें नींबू पानी, नारियल पानी और पानी पिलाया।

 

Tags: Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD