Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

किसान कर्जमाफी का कानून बने : योगेंद्र यादव

योगेंद्र यादव
योगेंद्र यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 20 Jan 2018

Last updated on: Jan 20, 2018, 00:00 IST

सामाजिक कार्यकर्ता और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव वर्तमान दौर में किसानों को सबसे बुरे हाल में पाते हैं। उनका मानना है कि आपदा आए, सूखा पड़े या अच्छी पैदावार हो, हर मौके पर आघात किसानों पर ही होता है। इसलिए जरूरी है कि किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिया जाए और कर्जमाफी हो। इसके लिए कानून बनाया जाए। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 'किसान मुक्ति सम्मेलन' में हिस्सा लेने आए यादव ने आईएएनएस से किसानों के हालात पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा, "अगर आज समाज का कोई वर्ग सबसे ज्यादा संकट में है तो वह किसान है, हर दो साल में सूखा पड़ रहा है तो तीसरे साल फसल की बंपर पैदावार होती है। ये दोनों ही स्थितियां किसानों के लिए दुखदायी हैं।"उन्होंने कहा, "सूखा पड़ने पर तो किसान भारी घाटे में जाता है और उसने जो कर्ज लिया होता है, उसे चुका नहीं पाता, वहीं तीसरे साल में हुई अच्छी पैदावार के चलते फसलों के दाम गिर जाते हैं। इससे उन्हें उचित दाम भी नहीं मिल पाते। नतीजतन, उपज को सड़कों पर फेंकने की नौबत आ जाती है, क्योंकि बाजार तक ले जाने में होने वाले व्यय से उपज के दाम कम मिलते हैं। इस तरह दोनों स्थितियां किसानों के हक में नहीं हैं।"

यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा, "किसानों को उसकी फसल का हर हाल में उचित दाम मिले। इसके लिए उन्होंने एक ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसे कानून का रूप दिया जाना चाहिए, साथ ही किसानों की कर्जमाफी का भी कानून बने। ऐसा होने पर ही किसान संकट से उबर पाएगा।"उन्होंने आगे बताया, "देशभर के 188 संगठन मिलकर किसानों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर किसान मुक्ति सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को भोपाल में यह सम्मेलन हुआ। इनके जरिए किसानों के हित की बात गांव-गांव तक पहुंचाई जाती है।"एक सवाल के जवाब में योगेंद्र यादव ने माना कि जब चुनाव आते हैं, तो राजनीतिक दल किसानों से तरह-तरह के वादे करते हैं, चुनाव जीतने के बाद सब भूल जाते हैं। फिर किसी को किसानों का दर्द याद नहीं आता। किसान अपना हक मांगता है तो उसे पुलिस की गोली मिलती है। किसान जागे, इसकी मुहिम चल रही है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को फसल का उचित दाम देने के लिए भावांतर भुगतान योजना को अमलीजामा पहनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव करीब है और सरकार जान चुकी है कि किसान कितना त्रस्त है, लिहाजा उसे खुश करने के लिए यह योजना लाई गई है, फिर भी किसानों को लाभ नहीं हो रहा है। 

 

Tags: Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD