Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मध्य प्रदेश में किसानों को मिल रहा मुआवजा : योगेंद्र यादव

योगेंद्र यादव
योगेंद्र यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 09 Jan 2016

Last updated on: Jan 09, 2016, 00:00 IST

मध्य प्रदेश का बुंदेलखंड सूखा की समस्या से जूझ रहा है, रोजगार का अभाव है, जॉब कार्ड खाली पड़े हैं, पानी के लिए कई किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ रहा है। मगर इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा मिल रहा है। यह खुलासा किया है स्वराज अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव ने। यादव इन दिनों मध्य प्रदेश के सूखा ग्रस्त इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही अपने दलों को गांव गांव में भेजकर सर्वेक्षण भी करा रहे हैं।

यादव ने शनिवार को आईएएनएस से कहा कि सूखाग्रस्त मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में निराशा के माहौल बीच यह बात सुखद लग रही है कि किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा मिल रहा है। किसानों ने यह बात उन्हें और उनके दल के लोगों को बताई है। यादव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के कई गांव का भ्रमण कर उन्होंने तथा उनके दलों ने पाया है कि किसानों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। 

मनरेगा का काम नहीं मिल रहा है, खाने का संकट है, पानी कई कई किलोमीटर दूर से लाना होता है, मगर राज्य सरकार द्वारा किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है। किसान इस बात को बेहिचक स्वीकार कर रहे हैं। यादव ने कहा कि खेत खाली पड़े हैं, तालाब सूख रहे हैं और कुओं में काफी गहराई पर पानी है। स्थिति विकट है और सरकार को इससे निपटने के लिए तुरंत आपातकालीन कदम उठाना चाहिए। 

यह बताना लाजिमी है कि राज्य सरकार ने किसानों के बीच लगभग चार हजार करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा है। इस मद में उसे केंद्र सरकार से सिर्फ दो हजार करोड़ रुपये की ही मदद मिली है। यह बात अलग है कि कई स्थानों से बहुत कम मुआवजा मिलने की शिकायतें भी आ रही हैं। कई किसानों को तो सौ रुपये से भी कम मुआवजा मिला है। बुंदेलखंड मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 13 जिलों को मिलाकर बनता है, मगर हालात एक समान है। 

एक तरफ वर्षा कम हुई है और दूसरी ओर पैदावार भी काफी कम हुई है। बुंदेलखंड में मध्य प्रदेश के छह जिले- सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और दतिया आते हैं तो उत्तर प्रदेश के सात जिले झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, बांदा, महोबा और चित्रकूट शामिल हैं। 

 

Tags: Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD