Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उच्च स्तरीय शिष्टमंडल बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात

जनवरी,2017 में गुरू साहिब जी का 350वां प्रकाश उत्सव बड़े स्तर पर मनाने के लिए प्रबंधों का जायजा लिया

पंजाब के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उच्च स्तरीय शिष्टमंडल बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Dec 2015

Last updated on: Dec 18, 2015, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में आज एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार को मिला जिस दौरान सिक्खों के 10वें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के पवित्र जन्म स्थान पटना साहिब में जनवरी, 2017 में गुरू साहिब जी का 350वां प्रकाश उत्सव बड़े स्तर पर मनाने के लिए प्रबंधों का जायजा लिया गया। पटना में बिहार के मुख्यमंत्री की सरकारी रिहायश पर आज सुबह हुई बैठक के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ शिअद के प्रधान एवं उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस जी पी सी) के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह और दिल्ली सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (डी एस जी एम सी) के प्रधान स. मंजीत सिंह जीके भी थे जिन्होंने इस महान समारोह को मनाने के लिए विस्तृत विचारविमर्श किया। 

बैठक में यह फैसला किया गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जायेगा जिसमें उपमुख्यमंत्री, शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान तथा दिल्ली सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान के अतिरिक्त प्रमुख सिख विद्ववान तथा बुद्धिजीवि इसके सदस्य होंगे। यह कमेटी धार्मिक रिवायतों, जोश तथा श्रद्धा भावना से इस ऐतिहासिक समारोह को मनाने के लिए रूपरेखा बनायेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव श्री के जे एस चीमा इस कमेटी के नोडल अधिकारी होंगे जो श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश उत्सव के संबंध में बिहार सरकार के सीनियर अधिकारियों के साथ तालमेल रखेंगे।विचार विमर्श के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर देश विदेश में से इस स्थान पर नतमस्तक होने के लिए आने वाली बड़ी संख्या में संगतों की श्मूलियत को देखते हुये इस समारोह को मनाने के लिए लगभग 75 एकड़ भूमि की पहले ही पहचान कर ली गई है। 

इस महान ऐतिहासिक समारोह के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को पूरी मदद और सहयोग का भरोसा देते हुये श्री नीतिश कुमार ने कहा कि वह शीघ्र ही निजी तौर पर पटना साहिब रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने का मुद्दा भारत सरकार के रेल मंत्रालय के पास उठायेंगे क्योंकि श्री गुरू गोबिंद सिंह जी से संबंधित इस महान समारोह की बहुत महानता है। इसी प्रकार ही श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के अथाह सम्मान के तौर पर बिहार सरकार पटना साहिब को उन्नत करने तथा इसके सौंदर्यकरण को भी विश्वसनीय बनायेगी।नीतिश कुमार का धन्यवाद करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान समारोह को समर्पण और धार्मिक रिवायतों से मनाने के लिए उनकी सरकार कोई कसर शेष नही छोड़ेगी क्योंकि देश विशेषकर पंजाब के लोग इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने के लिए स्वयं को भाग्यशाली समझेंगे। उन्होंने कहा कि इन समारोह के हिस्से के तौर पर अप्रेल, 2016 में बैसाखी के अवसर पर पटना में 'सिख सम्मेलन करवाया जायेगा और जिसका उद्धेश्य सरबंस दानी श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के जीवन, कार्य तथा दर्शन को विश्वभर में पहुंचाना है। स. बादल ने बिहार के मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि स. सुखबीर सिंह बादल के साथ वह शीघ्र ही केंद्रीय रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु को मिलकर पटना रेलवे स्टेशन को प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेड करने के लिए उनके नीजि दखल की मांग करेंगे। स. बादल ने बिहार के मुख्यमंत्री को अपील की कि कुछ संस्थायें कायम करने के लिए पटना में उचित भूमि मुहैया करवाई जाये। 

इस महान समारोह के संबंध में उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस पवित्र समागम के अवसर पर श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की जन्मभूमि पटना साहिब मुख्य केंद्र होगी। उन्होंने कहा कि इस समारोह में शामिल होने के लिए विश्वभर से लाखों की संख्या में संगत बेसर्बी से इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समारोह के दौरान हर संभव योगदान अनिवार्य तौर पर डालेगा। उपमुख्यमंत्री ने श्री कुमार को बताया कि श्री गुरूगोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश उत्सव को मनाने के लिए आगामी केंद्रीय बजट में बजट का विशेष उपबंध करने के लिए उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेतली से पहले ही मांग की है।इससे पूर्व पंजाब के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं अन्य व्यक्तियों ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका और प्रबंधकों ने उनको सिरोपा भेंट किया। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बाद में राष्ट्रीय जनता दल के मुखी श्री लालू प्रसाद यादव के साथ भी शिष्टचार के तौर पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ उनके विशेष प्रधान सचिव श्री के जे एस चीमा उपस्थित थे। 

 

Tags: Nitish Kumar , Parkash Singh , Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD