Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar, Nitish Kumar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटना , 02 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 15:00 IST

बिहार में अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे चली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई।

इस मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी तस्वीर भी साझा की है। एक्स पर इस मीटिंग की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई।" इससे पहले नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी बातचीत की। इन लगातार बैठकों ने सियासी हलकों में अटकलों को और तेज कर दिया है। इन मुलाकातों को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार और जदयू के नेता निशान्त कुमार के शुरू होने वाली बिहार की यात्रा से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 

बता दें कि बिहार में 15 अप्रैल को सत्ता परिवर्तन हुआ था। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के हाथों में ही सभी विभागों की जिम्मेदारी है, जिस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के अन्य नेता भी लगातार सवाल उठाते रहे हैं।  बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में ज्यादातर पुराने चेहरों की वापसी हो सकती है, जबकि भाजपा कुछ नए चेहरों को भी मौका दे सकती है। पिछली सरकार में भाजपा के दो उप मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री थे, जबकि जदयू के खाते में मुख्यमंत्री सहित 9 मंत्री थे।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar , Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD