Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार

दोनों के बीच हुई बात

Samrat Choudhary, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Bihar, Nitish Kumar, Patna
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 15:33 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने 5 देशरत्न मार्ग स्थित उनके आवास पहुंचे। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे अपने वाहन से मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मुलाकात की तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट की है। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "जननेता, बिहार के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज मेरे सरकारी आवास पर आगमन हुआ। उनका अभिवादन स्वीकार कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।" तस्वीर देखने से यह साफ है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री से हालचाल जानने उनके आवास पहुंचे थे।

दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जनता जनार्दन अभिवादन स्वीकार्य कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने मिलने पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

इसके बाद सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया था। यह पहला मौका है जब उनके सीएम बनने के बाद नीतीश कुमार खुद चौधरी से मिलने पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोनपुर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पावन धाम में सपरिवार पूर्ण विधि विधान से दर्शन-पूजन किया था।

 सोनपुर में गंगा एवं गंडक नदी के संगम पर स्थित प्राचीन बाबा हरिहरनाथ मंदिर विश्व का एकमात्र ऐसा शिवालय है, जहां शिव (हर) और विष्णु (हरि) का वास है। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से प्रदेशवासियों पर विशेष कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए मंगलकामना की थी। 

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Bihar , Nitish Kumar , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD