Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

निशांत कुमार बनेंगे मंत्री, शपथ ग्रहण से पहले लिया पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद

Nitish Kumar, Nishant Kumar, Patna
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटना , 07 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 14:29 IST

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार का गुरुवार को कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के भी कैबिनेट में शामिल होने की उम्मीद है। इसी बीच, निशांत कुमार की पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ से पहले अपने पिता से मुलाकात की।

उन्होंने पिता के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान, नीतीश कुमार ने भी अपने बेटे को सीने से लगा लिया। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री व जदयू नेता ललन सिंह मौजूद थे। निशांत कुमार ने संजय झा और ललन सिंह के भी पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद बिहार की सक्रिय राजनीति में आए हैं।

उन्होंने अपने पिता के इस्तीफे के कुछ ही हफ्तों बाद औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखा और जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए। संभावनाएं हैं कि जदयू कोटे से निशांत कुमार को भी मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि जदयू के जिन नेताओं के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है, उनमें नीतीश कुमार खेमे के कई वरिष्ठ नेता और कुछ नए चेहरे शामिल हैं।

जिन नेताओं को कैबिनेट में शामिल किए जाने की उम्मीद है, उन्हें फोन पर सूचना भी मिलने लगी है। इसकी पुष्टि बिहार भाजपा के नेता दिलीप जायसवाल ने की। जायसवाल ने बताया कि उन्हें भी मंत्री बनाए जाने के लिए सूचना मिल चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:10 बजे आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

बिहार की राजनीति में यह कैबिनेट विस्तार काफी अहम माना जा रहा है। यह बदलाव उस सत्ता परिवर्तन के बाद हो रहा है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद छोड़ा और वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी सीएम बने। सम्राट चौधरी ने 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

 

Tags: Nitish Kumar , Nishant Kumar , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD