Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर हुए सक्रिय, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से मांगी रिपोर्ट

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटना , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 15:27 IST

बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद नीतीश कुमार भले ही सरकार से अलग हो गए हों, लेकिन उनकी सक्रियता कम नहीं हुई है। इस बीच, गुरुवार को वे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चल रही सभी चीजों की रिपोर्ट भी मांगी। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक उपमुख्यमंत्री चौधरी के आवास पहुंच गए।

यहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। जैसे ही दोनों की बातचीत पूरी हुई, नीतीश कुमार बाहर निकले। उनके पीछे-पीछे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी थे। इसी बीच, अपनी कार पर सवार होने के बाद नीतीश कुमार रुके, उन्होंने अपने सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी स्टाफ को भी रोका और कहा कि जरा विजय चौधरी से बात कर लें।

इसके बाद विजय कुमार चौधरी भी पहुंचे और चंद मिनटों के बीच दोनों के बीच बातचीत हुई। जदयू अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा, "शाम में आइए और एक-एक चीज बताइए, क्या हो रहा है और क्या नहीं, अच्छे से काम कीजिए।" अब इस विषय को लेकर प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

अब नीतीश कुमार के उपमुख्यमंत्री के दिए निर्देश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा जी के 7एम स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने कुशवाहा एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं से भेंट की तथा सभी का अभिवादन स्वीकार किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नीतीश कुमार ने संगठन के विस्तार और बिहार के समग्र विकास की दिशा में निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। 

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD