Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत विरोध पर उतर आई कांग्रेस : शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन
शाहनवाज हुसैन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 26 Nov 2015

Last updated on: Nov 26, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार का विरोध करते-करते कांग्रेस 'भारत विरोध' पर उतर आई है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए दुष्प्रचार कर देश का अपमान कर रहे हैं। संविधान दिवस की चर्चा करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारत का संविधान सबको बराबर का अधिकार देता है। पूरी दुनिया में हमारे संविधान की दुहाई दी जाती है। देश में बेहतर माहौल है। 

सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की दावेदारी के लिए दुनिया के तमाम देश भारत का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे मौके पर कांग्रेस दुष्प्रचार कर देश की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है।भारत का संविधान 'सर्वधर्म समभाव' की बात कहता है, मगर दूसरे धर्म के प्रति 'समभाव' का अभाव देख अभिनेता आमिर खान ने जो कुछ कहा, उसे सहन न करते हुए हुसैन ने कहा कि भारत ऐसा देश नहीं कि इसे छोड़ने का विचार भी दिल में आए। 

उन्होंने कहा, "आमिर को अपने गांव के लोगों से सीखना चाहिए। आमिर का गांव उनको तलाश रहा है।" आतंक के मुद्दे पर भाजपा नेता ने कहा, "हम सबको एकजुट होकर इससे लड़ना होगा। मोदी सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।" उन्होंने कहा कि आईएसआईएस इस्लाम को बदनाम कर रहा है। मुसलमानों की जितनी आबादी पूरे अरब में है, उससे ज्यादा भारत में। शाहनवाज ने कहा कि मुसलमानों को भारत से अच्छा देश और हिंदू से अच्छा पड़ोसी नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि आमिर खान डर नहीं रहे हैं, बल्कि मुसलमानों को डरा रहे हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राजधानी लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आमिर खान ने असहिष्णुता को लेकर जो बयान दिया है, वह सच्चाई से कोसों दूर है।

लव जेहाद, घर वापसी, फिल्म 'पीके' के खिलाफ हिंसा, मुजफ्फरनगर, दादरी कांड सहित उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दंगा-फसाद, गिरजाघरों पर हमले, कर्नाटक में पहले लेखक एमएम कुलबुर्गी की हत्या, फिर टीपू सल्तान की जयंती मनाए जाने के खिलाफ हिंसा से मुस्लिमों को डराए रखने की कोशिशों को झुठलाने का प्रयास करते हुए शाहनवाज ने कहा, "आमिर खान को अपने गांव जाकर गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा देखना चाहिए। उनको उनका जवाब मिल जाएगा। 

उनके गांव में हिंदू व मुसलमान एक साथ बड़े ही अच्छे माहौल में रह रहे हैं।"भाजपा नेता ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कहा, "बिहार में हारे इसका मतलब यह नहीं कि पार्टी हर राज्य में हारती रहेगी।"शाहनवाज हुसैन ने कहा, "एक पिच पर टीम ने खराब बल्लेबाजी की तो इसका मतलब यह नहीं कि अगले मैच में भी खराब प्रदर्शन होगा। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में भाजपा ने एक टीम के तौर पर बेहतर प्रदर्शन किया। उप्र में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी और दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।"

भाजपा नेता ने कहा कि उप्र में संविधान और कानून का राज नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक अच्छे पुत्र जरूर साबित हुए हैं, लेकिन उनको अपने आपको एक अच्छा मुख्यमंत्री साबित करना होगा। उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव ने अपने पिताजी मुलायम सिंह यादव का अच्छे तरीके से उनका जन्मदिन मनाया। वह एक अच्छे पुत्र की तरह पिता की सेवा कर रहे हैं, लेकिन एक अच्छे मुख्यमंत्री के तौर पर जनता की सेवा करनी चाहिए।"

 

Tags: Shahnawaz Hussain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD