Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

कांग्रेस जांच एजेंसियों के अधिकारियों को धमका रही है : शहनवाज हुसैन

शहनवाज हुसैन
शहनवाज हुसैन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2018

Last updated on: Dec 09, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जांच अधिकारियों को धमका रही है। पार्टी ने कहा कि भ्रष्ट लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वे किसी भी शक्तिशाली परिवार से ताल्लुक रखते हों। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही है और इनके अधिकारियों को धमका रही है क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वाड्रा से संबंधित लोगों के परिसरों पर छापेमारी को लेकर मोदी सरकार पर कांग्रेस द्वारा किए गए हमले के बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विपक्षी नेताओं पर जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई प्रधानमंत्री के इशारे पर हो रही है। हुसैन ने कहा, “हमारी एजेंसियां नहीं देखतीं कि व्यक्ति कितना कद्दावर है या वह किस शक्तिशाली परिवार से ताल्लुक रखता है। शक्तिशाली परिवारों के लोग अक्सर यह सोचते हैं कि वे चाहे कुछ भी करें, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। 

लेकिन, सबूतों के आधार पर कार्रवाई होती है और आगे भी होगी।” उन्होंने कहा, “जब से रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई हुई है तब से कांग्रेस नेता सवाल उठा रहे हैं और जांच एजेंसियों व उनके अधिकारियों को यह कहकर धमका रहे हैं कि ‘देश का मौसम बदल रहा है’।” हुसैन ने कहा, “उन्हें यह पता होना चाहिए कि हवा नहीं बदल रही है बल्कि देश बदल रहा है। अब इस देश में भ्रष्टाचारी के लिए कोई जगह नहीं है। अगर कोई भ्रष्टाचार में संलिप्त होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।”हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई दलील नहीं बची है और वह अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी सत्ता में वापस नहीं लौटेगी। उन्होंने कहा, “वे (11 दिसंबर) नतीजों तक का इंतजार नहीं कर सकते और अधिकारियों को धमका रहे हैं। हम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीतेंगे। हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने को आश्वस्त हैं।”प्रीमियर लीग : मैनचेस्टर युनाइटेड न...छग : करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वा

 

Tags: Shahnawaz Hussain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD