Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

स्किल इंडिया के तहत दिल्ली डेयरडेविल्स ने किया छात्रों को सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Apr 2017

Last updated on: Apr 24, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना-स्किल इडिया को अपना समर्थन प्रदान करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम-दिल्ली डेयरडेविल्स ने सोमवार को यहां आईएल एण्ड एफएस इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स (आईआईएस) में स्किल इिंडंया के तहत प्रशिक्षित छात्रों के साथ मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। डेयरडेविल्स के मेंटॉर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कई छात्रों को सम्मानित भी किया।इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ साझेदारी में किया गया। इस मौके पर हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में मोहम्मद शमी, कागिसो रबाडा, करुण नायर, और ऋषभ पंत थे। 

इन खिलाड़ियों ने छात्रों को प्रशिक्षण पूरा करने के लिए बधाई दी तथा फिटनेस ट्रेंनिंग, फिजियोथेरेपी, डायटीशियन आदि क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने केंद्र का दौरा किया तथा क्रेंद्र में उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं की सराहना की। भारत सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा छात्रों के साथ बातचीत की। इस मौके पर रूडी ने कहा, "हमारे लिए गर्व की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्र हमारे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। कौशल प्रशिक्षण रोजगार की दिशा में पहला कदम है जो कई तरह की खामियों को दूर करते हुए युवाओं को रोजगार में सक्षम बनाता है।"

उन्होंने कहा, "हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्रों को कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। हमें सुनिश्चित करना होगा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण को शुरुआती अवस्थाओं में ही स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए ताकि भारत को अन्तर्राष्ट्रीय कार्यबल के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।"छात्रों को बधाई देते हुए द्रविड़ ने कहा, "हमें खुशी है कि हमें इस मिशन के साथ जुड़ने का मौका मिला है। क्रिकेट की ही तरह अन्य सभी क्षेत्रों में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कौशल बेहद जरूरी है। हर नौकरी के लिए एक विशेष प्रकार के कौशल की आवश्यकता होती है। मैं सभी उम्मीदवारों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि इन पाठ्यक्रमों से अर्जित कौशल के द्वारा वे अपने जीवन को बेहतर बना सकेंगे।"

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy , Shahnawaz Hussain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD