Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ममता बेनर्जी जन सैलाब देखकर घबरा गई - शाहनवाज हुसैन

ममता को दोबारा मुख्यमंत्री न बनने का सताने लगा है डर - शाहनवाज

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 15 May 2019

Last updated on: May 15, 2019, 00:00 IST

“पश्चिमी बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर टीएमसी पार्टी के गुंडों द्वारा शाह और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुआ जानलेवा हमला एक सोची समझी चाल थी, भारतीय जनता पार्टी इस घिनौने प्रकरण का पूरजोर से निंदा करती है।“ यह बात भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कही। वे आज चण्डीगढ़ में पार्टी कार्यालय कमलम में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, राजस्थान की विधायक किरण महेश्वरी, महापौर राजेश कालिया, पूर्व महापौर कमला शर्मा और मीडिया विभाग इंचार्ज रविन्द्र पठानिया भी उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में वैसे ही जन सैलाब उमड़ा था जैसे वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो में था। लगता है कि ममता बेनर्जी इस जन सैलाब को देखकर घबरा गई। उन्होंने ममता बेनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमित शाह और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुआ कातिलाना हमले के पीछे ममता का पूरा हाथ है। लगता है ममता को अब इस बात का डर सताने लगा है कि प्रधानमंत्री के सपने के साथ-साथ अब उनका दोबारा मुख्यमंत्री बन पाना भी एक सपना ही रह जायेगा।उन्होंने कहा कि ममता बेनर्जी को जब लेफ्ट ने सिंगूर में घेरा था और उनके ऊपर हमले हो रहे थे तब भारतीय जनता पार्टी उनके पीछे खड़ी थी लगता है ममता जी यह बात भूल गई है। 

वो यह भी भूल चुकी है कि वाजपेयी की सरकार में उनको केन्द्रीय मंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ था। तब तो उन्हें भाजपा में कोई खोट दिखाई नहीं दी आज भाजपा में दोष नजर आ रहा है। ममता ने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं। भाजपा से इतनी घबरा गई है कि अब भाजपा के नेताओं की रैलियों पर रोक, हैलीकाप्टर की लैंडिंग न होने देना, रोड शो में हिंसात्मक उपद्रव करवाना और प्रधानमंत्री के खिलाफ उपशब्दों का प्रयोग करना उनकी आदत बन गई है।उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार जनता के लिए समर्पित है और कांग्रेस पार्टी परिवार को समर्पित है। जनता मोदी जी को इसी समर्पण के चलते 300 से भी अधिक सीटों पर विजयी बनाकर दोबारा प्रधानमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दो अंकल सैम और मणि अंकल बेतुकी बातों को बोलकर कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को उजागर करते हैं कि आखिर उनकी राष्ट्र के प्रति क्या सोच है। सैम अंकल सिक्खों की भावना को आघात करते हैं और मणि अंकल पाकिस्तान के साथ दोस्ती का राग अलापने लगते हैं। लगता है कांग्रेस पार्टी असमंझस में है तभी उन्होंने पिछली बार राहुल गांधी को विपक्ष दल का नेता न बनाकर मलिकार्जुन खडग़े को विपक्ष का नेता नहीं बना पाए तो प्रधानमंत्री बनाने का सपना “ मुंगेरी लाल “ के सपने के बराबर है। देश का प्रधानमंत्री तो नरेन्द्र मोदी ही बनेंगे और “ हुआ तो हुआ “ बोलने वाली कांग्रेस तब कहेगी “ ये क्या हुआ। “

 

Tags: Shahnawaz Hussain , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD