Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवान श्रीराम सबके हैं : शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन
शाहनवाज हुसैन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बक्सर (बिहार) , 21 Nov 2017

Last updated on: Nov 21, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने यहां मंगलवार को कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोतम हैं, उनके बताए रास्ते सबके लिए अहम हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में उच्च मर्यादा स्थापित की थी, वे सबके हैं। बक्सर में श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम में चल रहे 'सियपिय' कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूरी दुनिया में इंडोनेशिया में भी भगवान श्रीराम की जीवनी पर आधारित रामलीला का मंचन होता है। वहां के लोगों ने पूजा पद्धति भले ही बदली, लेकिन अपनी संस्कृति नहीं बदली। उन्होंने कहा कि राम के आदर्श को पूरी दुनिया मानती है, यही कारण है कि रामकथा होती है। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर अपनी-अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर तंज कसते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों में अध्यक्ष पद पर सिर्फ उनके घर के लोग ही काबिज होंगे। उन्होंने गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा की जीत तय है।

 

Tags: Shahnawaz Hussain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD