Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नरेंद्र मोदी असहिष्णु नहीं, सबका विकास चाहते हैं : मुफ्ती मोहम्मद सईद

मुफ्ती मोहम्मद सईद
मुफ्ती मोहम्मद सईद
Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 03 Nov 2015

Last updated on: Nov 03, 2015, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असहिष्णु नहीं हैं।वह देश में सबका समग्र विकास चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात टट्ट मैदान में ग्रीन पार्क की आधारशिला रखने के मौके पर कही। यह मैदान 1947 से सेना के पास था।राज्य की कई सरकारें यह मांग करती रही थीं कि सेना इसे खाली कर दे। सईद ने बताया कि राज्य सरकार से एक महीने पहले बनी सहमति के बाद सेना ने मंगलवार को टट्ट मैदान का 139 एकड़ का हिस्सा राज्य सरकार को सौंप दिया।

शिलान्यास समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सईद ने कहा, "मोदी असहिष्णु नहीं हैं। वह इतने बड़े देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने हमसे (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) हाथ मिलाया, जबकि लोकसभा में हमारे महज तीन सांसद हैं। इस फैसले के पीछे उनकी दूरदृष्टि रही होगी।"मोदी सात नवंबर को कश्मीर दौरे पर आ रहे हैं। इस संदर्भ में सईद ने कहा, "लोगों को उनकी यात्रा से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि हमेशा से ही उनका नारा विकास का रहा है। वह जम्मू एवं कश्मीर के सामने मौजूद मसलों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

सईद से पूछा गया कि क्या मोदी राज्य के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान करेंगे? जवाब में सईद ने कहा, "पैकेज की घोषणा करना या न करना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है।"भारत-पाकिस्तान संबंधों पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से अच्छा संबंध भारत और हम सभी के लिए बेहतर साबित होगा, क्योंकि शत्रुता से अभी तक तो कुछ हासिल नहीं हुआ है।सईद ने कहा, "अगर भारत को एक विश्व शक्ति बनना है तो फिर इसके लिए इन सभी बातों पर ध्यान दिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद हम हमेशा के लिए दोस्त बनना चाहते हैं।"

 

Tags: Mufti Mohammad Sayeed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD