Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रोहतक रैली में भाजपा सरकार की विफलताओं का होगा पर्दाफाश: जसविन्द्र सिंह संधू

रोहतक रैली में भाजपा सरकार की विफलताओं का होगा पर्दाफाश: जसविन्द्र सिंह संधू
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Oct 2015

Last updated on: Oct 28, 2015, 00:00 IST

इनेलो विधायक दल के उपनेता व पूर्व कृषि मंत्री जसविन्द्र सिंह संधू ने कहा कि पहली नवम्बर को ताऊ देवीलाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रोहतक में आयोजित सम्मान दिवस रैली में प्रदेश की अनुभवहीन भाजपा सरकार की एक साल की विफलताओं का भी पर्दाफाश किया जाएगा। श्री संधू ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है, प्रदेश की सरकार जुमले बाजी की सरकार बन कर रह गई है विधानसभा चुनाव में जनता से सैकड़ों वायदे किए लेकिन आज तक एक भी वायदा पूरा न हुआ। इसके विपरित हजारों युवाओं से नौकरियां छीनकर उन्हें बेरोजगारी की लाइन में खड़ा कर दिया, बिजली के दामो में बेतहाशा वृद्धि कर लोगों पर अर्थिक बोझ डाला गया, किसानों की फसलें औने-पौने दामों पर लूटी गई, बुजुर्गो को सम्मान पैंशन के लिए दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है, व शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा  रहा है।इनेलो विधायक ने रैली की तैयारियों को लेकर हल्का के गांव भट्माजरा, टीकरी, लोटनी, मलिकपुर, गंगहेड़ी, जलबेहड़ा, थांदड़ो, रोटी, झांसा, भुस्तला, माण्डी व कंथला आदि दर्जनों गांवों में जनसभाएं आयोजित कर पहली नवम्बर को रोहतक पहुंचने की अपील की। श्री संधू ने कहा कि रोहतक रैली युवाओं के लिए नई दिशा देने का काम करेगी। इस मौके पर उनके साथ कर्ण सिंह, महिन्द्र कंथला, भूपिन्द्र लोटनी भी मौजूद थे। 

 

Tags: Jaswinder Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD