Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विस में इनेलो ने उठाया आंदोलनरत आशा वर्कर, मिड-डे मिल व आंगनबाड़ी वर्करों का मुद्दा

विपक्षी विधायकों ने अभिभाषण पर चर्चा दौरान सरकार को लिया आड़े हाथों, गिनाई खामियां

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Mar 2017

Last updated on: Mar 02, 2017, 00:00 IST

आशा वर्कर, मिड-डे मिल व आंगनबाड़ी के आंदोलनरत महिला कर्मचारियों व गेस्ट टीचरों का मामला गुरुवार को हरियाणा विधानसभा में गूंजा। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान इनेलो विधायकों ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए न सिर्फ सरकार की खामियां गिनाई बल्कि अपने हलकों से जुड़ी मांगें भी रखी। पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर संधू ने यह मामला उठाते हुए कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है और दूसरी तरफ अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत इन महिला कर्मचारियों की सुनवाई तक नहीं की जा रही है। जसविंदर संधू ने सरकार पर निर्वाचित सरपंचों की अनदेखी करने और सरकारी अधिकारियों द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ नौकरों जैसा सलूक करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही थी कि प्रदेश में पढ़ी-लिखी पंचायतें चुनी गई हंैं। उन्होंने मदनपुरा गांव पंचायत का उल्लेख करते हुए कहा कि सर्वसम्मति से निर्वाचित पंचायतों को सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि अभी तक नहीं मिली। उन्होंने सरकार के कहने पर विधायकों द्वारा गोद लिए गए गांवों में भी विकास के कोई कार्य न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा की नहरों में पानी नहीं आ रहा और यह बात खुद मंत्री मान चुके हैं।

पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा की गई घोषणाएं पूरी नहीं हुई हैं किसानों को आलू-प्याज के पूरे भाव नहीं मिल रहे। उन्होंने चौधरी देवीलाल द्वारा लागू की गई उस नीति का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने सडक़ व नहर किनारे लगे वृक्षों में से आधे वृक्ष साथ लगते खेत वाले किसान को देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष  लगने से साथ वाले खेत के किसान को वहां पैदावार न होने के कारण नुकसान होता है इसलिए नए लगाए जा रहे  वृक्ष बड़े होने पर आधा हिस्सा किसानों को लगना चाहिए। उन्होंने नौकरी के आवेदन में नो-ड्यू सर्टीफिकेट की शर्त लागू किए जाने की भी आलोचना की और सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। जसविंद्र सिंह संधू ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में लिए गए फैसले को तीन महीने से ज्यादा समय हो गया अभी तक मुख्यमंत्री एसवाईएल के मुद्दे पर पीएम से मिलने का समय तक नहीं ले पाए। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि सीएम प्रदेश हितों में अगर कोई संघर्ष आगे लगकर लड़ेंगे तो पार्टी उन्हें पूरा सहयोग देगी।

नलवा के विधायक ने राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि अभिभाषण में सरकार को महिमामण्डित किया गया है जबकि धरातल पर ठीक इसके विपरीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बेहद खराब है, कमजोर, दलित व पिछड़े वर्ग पर अत्याचार बढ़े हैं। हत्या, बलात्कार, अपहरण की घटनाओं में इजाफा हुआ है। गेस्ट टीचर, कम्प्यूटर सहायक व नर्सिंग छात्राओं पर लाठीचार्ज हुआ है। उन्होंने भगाणा व मिर्चपुर की घटनाओं का भी उल्लेख किया। इनेलो विधायक ने मिट्टी के बर्तन बनाने के काम को उद्योग का दर्जा देने, जिन गांवों में पंचायत के पास जमीन नहीं है वहां सरकार द्वारा पांच एकड़ भूमि अधिग्रहण करके मिट्टी का बर्तन बनाने वालों को रोजगार के लिए देने, विधायकों को पांच करोड़ रुपए वार्षिक विकास कार्यों के लिए ग्रांट देने, खाली स्कूलों में टीचरों के पद भरे जाने, नलवा हलके में पीने के पानी की समस्या का समाधान करने, सडक़ों की हालत सुधारने और हिसार नगर निगम की बाहरी कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए विशेष पैकेज देने की भी मांग की।उकलाना के विधायक अनूप धानक ने अपने हलके की सडक़ों, पुलों व बसों की कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि बसों के अभाव में स्कूल जाने वाली बहन-बेटियों को धरना भी देना पड़ा। 

परिवहन मंत्री द्वारा सरकार व सहकारी 46 बसें चलने के दावे को सिर्फ कागजी दावा बताए जाने पर परिवहन मंत्री ने इस मामले की जांच करवाए जाने का भी भरोसा दिलवाया। लाहौरू के विधायक ओमप्रकाश गोरा ने भिवानी जिले में पहाड़ मजदूरों के दो महीनों से चल रहे धरने-प्रदर्शन का मुद्दा उठाया तो विस अध्यक्ष ने कहा जब उन्हें बोलने का मौका मिलेगा तब वे अपनी बात रख सकते हैं।इससे पहले रानियां के सात-आठ गांवों में पशुओं में फैली महामारी के कारण अनेक पशुओं की मौत होने का मामला विधायक रामचंद कम्बोज ने उठाया और सरकार से पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय से वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भेजे जाने और प्रभावित किसानों को जिनके दुधारू पशु मारे गए हैं उन्हें आर्थिक मदद दिए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि बीती रात अकेले केहरवाला गांव में तीन दर्जन पशु दम तोड़ चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने भी रामचंद कम्बोज की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वहां डॉक्टर तो कुछ गए हैं लेकिन स्थिति कंट्रोल में नहीं आ रही इसलिए विवि से तुरंत डॉक्टर भेजे जाने की जरूरत है। पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सदन को भरोसा दिलाया कि विवि से तुरंत डॉक्टर भेज दिए जाएंगे।

 

Tags: Jaswinder Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD