Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ मीडिया आज खतरे में : जसविंद्र संधू

जसविंद्र संधू
जसविंद्र संधू
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पिहोवा , 01 Oct 2016

Last updated on: Oct 01, 2016, 00:00 IST

इनेलो विधायक दल के उपनेता व पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह  संधू ने कहा की लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ मीडिया आज खतरे में है। जिस तरह हलका गुहला के पत्रकार जय भगवान गोयल को भाजपा के गुहला से विधायक कुलवंत बाजीगर द्वारा न्यूज कवरेज के बहाने बुलाकर जान से मारने की धमकी दी गईं यह लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया पर हमला और सीधे-सीधे लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। उन्होंने सरकार से मांग की कि तुरन्त पत्रकार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर विधायक को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा यह सिर्फ आम जनता की आवाज को दबाने की कोशिश है जो कभी सफल नहीं होगी। देश में कई बार कई सरकारों ने मीडिया की आवाज को दबाने की कोशिश की, लेकिन हर बार सत्ता में बैठे लोगों को नाकामयाबी ही हाथ लगी।

श्री संधू ने कहा कि गत दिवस पिहोवा में भी पत्रकारों से बदसलूकी और मारपीट प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी द्वारा की गई थी और पत्रकार का कैमरा छीन कर ले गये थे, लेकिन बाद में मंत्री को न सिर्फ माफी मांगनी पडी बल्कि पत्रकार को उसका कैमरा भी लौटाना पडा । उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार और उनके मंत्री व विधायक आज इतने अहंकारी और तानाशाह हो चुके हैं जो लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माने जाने वाले मीडिया से बदसलूकी और सत्ता के नशे में चूर हो अपनी मनमाफिक कवरेज के लिए मीडिया को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह नही भूलना चाहिए कि जनता ने उन्हें जनसेवा के लिए चुनकर भेजा है, बीजेपी सरकार पहले ही जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। पूर्व क्रषि मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया पर हमले बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

 

Tags: Jaswinder Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD