Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरपंच निर्वाचित जनप्रतिनिधि होता है कोई सरकार का नौकर नहीं: जसविदर संधू

सरपंच निर्वाचित जनप्रतिनिधि होता है कोई सरकार का नौकर नहीं: जसविदर संधू
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पिहोवा , 19 Oct 2016

Last updated on: Oct 19, 2016, 00:00 IST

इनेलो विधायक दल के उपनेता एवं पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह  संधू ने कहा कि सरपंच जनता द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि होता है कोई सरकार व प्रशासन का नौकर नही। श्री संधू आज पिहोवा में किसानों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा धान की फसल के फाने जलाने की सूचना न देने पर कुरूक्षेत्र की जिला उपायुक्त द्वारा गांव मुर्तजापुर की महिला सरपंच गुरप्रीत कौर को सस्पेंड करने के आदेश जारी करना पंचायती राज अधिनियम के तहत जनप्रतिनिधि के अधिकारों का हनन है और सरकारी फरमानों को लागू करने में प्रशासन की विफलता का भी परिणाम है। जो सरपंच को भुगतना पड रहा है । 

जसविंदर संधू ने कहा कि कोई भी फैसला लेने से पहले सरकार को इस बारे उचित व्यवस्था करनी चाहिये । सरकार को इनका कोई विकल्प ढूंढना चाहिये ताकि किसान फसल के फानों को न जलाये। प्रदेश सरकार ने पहले तो ओने पौने दामों पर धान में नमी बताकर किसानों की धान की फसल को लूटा और अब डीजल के रेट बढ़ाकर किसानों पर दोहरी मार डालने का काम किया गया। उन्होंने सरकार को चेताया कि डीजल के बडे हुए दाम सरकार वापिस ले और जनप्रतिनिधियों पर सरकारी फरमान थोपने की बजाए उनकी सहमति से सहयोग लिया जाये अन्यथा इनेलो जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर धरना, प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। इस मौके पर हलका प्रधान कर्ण सिंह और महिंद्र कंथला भी उपस्थित थे ।

 

Tags: Jaswinder Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD