Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

बुंदेलखंड में अकाल की आशंका : योगेंद्र यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झांसी , 25 Oct 2015

Last updated on: Oct 25, 2015, 00:00 IST

स्वराज अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव ने यहां रविवार को कहा कि सूखे के चलते बुंदेलखंड की हालत भयावह है और समय रहते प्रयास नहीं किए गए, तो इस इलाके में सूखा अकाल में बदल जाएगा। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के हालात को लेकर सामाजिक संगठनों, किसान संगठनों और बुद्धिजीवियों से 'संवाद' करते हुए यादव ने कहा कि उन्होंने तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान की यात्रा की है। उन्होंने पाया है कि सबसे बुरे हालात उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के हैं। 

अगर समय रहते प्रयास नहीं किए गए तो यहां सूखा अकाल में बदल जाएगा।यादव ने आगे कहा कि बुंदेलखंड का सच जानने के लिए स्वराज अभियान और परमार्थ संस्थान मिलकर वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने जा रहे हैं। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता दो सौ गांव में पहुंच कर आकलन करेंगे और रिपोर्ट दिवाली से पहले आ जाएगी। बाद में सर्वेक्षण रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सौंपी जाएगी। साथ ही इस क्षेत्र को अकाल से बचाने के लिए अहम सुझाव भी दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन का मकसद किसी सरकार की आलोचना करना नहीं है, वे तो अकाल को रोकना चाहते हैं। यादव ने कहा कि कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिए जाने की तैयारी है, मगर किसानों के लिए पहला आयोग कब बनेगा, यह सवाल बना हुआ है। किसान आज भी सरकारों की प्राथमिकता सूची में अंतिम पायदान पर हैं, जो चिंता का विषय है।इस मौके पर उपस्थित परमार्थ संस्थान के प्रमुख और जल-जन जोड़ो अभियान के संयोजक संजय सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड को अकाल से उबारने की चुनौती है, यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह मिलकर काम करें। 26 अक्टूबर को सौ से अधिक स्वैच्छिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं को सूखे के आकलन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये प्रशिक्षित लोग बुंदेलखंड की 28 तहसीलों के सभी गांवों में पहुंचेंगे।बताया गया है कि सूखा के आकलन के दौरान मुख्य तौर पर पेयजल समस्या, जानवरों के लिए चारा, पलायन की स्थिति और सूखे से सामाजिक बदलाव पर विशेष जोर रहेगा।

 

Tags: Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD