Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

संघ ने दादरी घटना को उचित नहीं ठहराया : आरएसएस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Oct 2015

Last updated on: Oct 18, 2015, 00:00 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को उन रपटों को 'झूठा' और 'निराधार' बताया, जिनमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में गोमांस खाने के अफवाह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या का उसने समर्थन किया है। मुख्यधारा की मीडिया ने 'पांचजन्य' के उन अंशों को प्रमुखता से उठाया है, जिसमें संघ ने 28 सितंबर को गोमांस खाने के अफवाह में उत्तर प्रदेश के दादरी में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या को सही ठहराया गया है। आरएसएस ने हालांकि यह कहकर इससे खुद को अलग कर लिया कि पांचजन्य उसका मुखपत्र नहीं है।

संघ के प्रवक्ता मनमोहन वैद्य की ओर जारी एक बयान में कहा गया, "इस तरह की रपटें कि आरएसएस ने दादरी घटना का समर्थन किया है, पूरी तरह झूठी एवं निराधार हैं।"प्रवक्ता ने कहा, "आरएसएस ने कभी किसी हिंसक घटना का समर्थन नहीं किया है।"वैद्य ने कहा, "आरएसएस ने दादरी हिंसा के बारे में स्पष्ट कहा है कि मामले की पूर्ण जांच होनी चाहिए और दोषी को सजा दी जानी चाहिए।"उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, "हिन्दी में पांचजन्य और अंग्रेजी में 'ऑर्गेनाइजर' संघ के मुखपत्र नहीं हैं। 

आरएसएस की ओर से सिर्फ एक आधिकारिक पदाधिकारी ही बोलता है।"वैद्य का बयान पांचजन्य के उस लेख के अंशों को मुख्यधारा की मीडिया में प्रकाशित करने के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि इस्लामिक मदरसे और मुस्लिम नेता भारतीय मुसलमानों को देश की परंपरा से नफरत करना सिखाते हैं।लेख में कहा गया है कि गोमांस खाने के अफवाह में भीड़ ने ग्रेटर नोएडा में जिस व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी, 'संभव है कि उसने बुरे कर्म किए हों और .. के प्रभाव में आकर गोहत्या की हो।'पांचजन्य ने ग्रेटर नोएडा में हुई हत्या को न्यूटन के सिद्धांत 'किसी भी कार्य की स्वाभाविक प्रतिक्रिया होती है' का हवाला देकर सही ठहराया।

 

Tags: RSS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD